फोटो गैलरी

Hindi Newsमायावती राजनीति की शोषक महिला : उमा भारती

मायावती राजनीति की शोषक महिला : उमा भारती

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बसपा के पूर्व कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोपों पर कहा है कि मायावती राजनीति की शोषक महिला हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगना उनके लिए कोई नई बात नहीं है।...

मायावती राजनीति की शोषक महिला : उमा भारती
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 14 May 2017 10:15 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय जल संसाधन मंत्री उमा भारती ने बसपा के पूर्व कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के आरोपों पर कहा है कि मायावती राजनीति की शोषक महिला हैं। भ्रष्टाचार के आरोप लगना उनके लिए कोई नई बात नहीं है। इससे नसीमुद्दीन को भी कोई सहानुभूति मिलने वाली नहीं है। लक्ष्मीताल व पहुंज नदी के प्रोजेक्ट लटके होने पर उमा ने कहा कि पिछली सरकार ने कोई कार्य नहीं किया है। अब प्रदेश में आदित्यनाथ योगी की सरकार है। झांसी-ललितपुर क्षेत्र के विकास को तेजी से काम होंगे। इसके लिए वह जल्द मुख्यमंत्री से मिलकर चर्चा करेंगी।

सर्किट हाउस में शनिवार को केंद्रीय जल संसाधन मंत्री व झांसी की सांसद ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं सपा मुखिया अखिलेश यादव पर भी तंज कसा। कहा कि वह कहते हैं कि गुजरात के जवान क्यों शहीद नहीं होते। यह सब राहुल गांधी की संगत का असर है। बोलीं, अखिलेश सम्भल जाएं। राहुल अपनी मां की बात सुनते हैं, लेकिन अखिलेश पिता की नहीं सुन रहे। कहा, सपा और बसपा सरकार में विकास की कोई अवधारणा नहीं बन रही थी। वोट के समीकरण से दोनों पार्टियां चुनाव जीतना चाहती थीं। इनकी सरकारों में ठेकेदार लाभ लेते थे।

उन्होंने कहा कि संसदीय क्षेत्र के विकास को लेकर जल्द ही वह मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी से मिलेंगी। बुन्देलखण्ड के हालात को लेकर प्रभारी मंत्री एवं अन्य मंत्रियों ने स्थिति देखी है। इसके आधार पर विकास की रूपरेखा तैयार की जाएगी।

लक्ष्मीताल व पहुंज नदी प्रोजेक्ट पर उमा ने कहा कि पिछली सपा सरकार में उन्होंने डीपीआर तैयार कराई थी। लक्ष्मीताल की एकमुश्त रकम भी केन्द्र सरकार ने भेजी थी। इसके बाद भी काम शुरू नहीं हुआ। अब जल्द ही सभी प्रोजेक्ट धरातल पर दिखाई देंगे।

बिहार की नीतीश सरकार पर तंज कसते हुए उमा ने कहा कि पहले नीतीश सुशासन बाबू कहलाते थे। आज वही कुशासन बाबू बन गए हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें