फोटो गैलरी

Hindi Newsसर्जिकल स्ट्राइक में सेना को बलि का बकरा बनाया गया

सर्जिकल स्ट्राइक में सेना को बलि का बकरा बनाया गया

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के चक्कर में राजनीतिक दलों ने सेना को बलि का बकरा बना दिया है। अगर पाकिस्तान चौकन्ना हुआ है तो इसके पीछे चीन का हाथ है। इस बार...

सर्जिकल स्ट्राइक में सेना को बलि का बकरा बनाया गया
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Oct 2016 11:00 PM
ऐप पर पढ़ें

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस मार्कंडेय काटजू ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के चक्कर में राजनीतिक दलों ने सेना को बलि का बकरा बना दिया है। अगर पाकिस्तान चौकन्ना हुआ है तो इसके पीछे चीन का हाथ है। इस बार सर्जिकल स्ट्राइक हुई तो पाकिस्तान से सैकड़ों लाशें ही आएंगी। उन्होंने कहा, देश का पूरा सिस्टम बिगड़ चुका है। इसे ठीक करने के लिए नई शस्त्र क्रांति की जरूरत है। इसके लिए 50 करोड़ देशवासियों को बलिदान देना होगा। कानपुर आईआईटी में शुक्रवार को अंतराग्नि में व्याख्यान देने पहुंचे काटजू ने पड़ोसी देशों पर निशाना साधा।

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान के हॉल-18 में आईआईटियंस को संबोधित करते हुए मार्कंडेय काटजू ने कहा कि देश के सभी सांसद भ्रष्टाचारी और इनमें से 50 फीसदी गुंडे हैं। बोले, सुप्रीम कोर्ट और हाईकोर्ट में 50 फीसदी भ्रष्टाचार व्याप्त हो चुका है, इसीलिए कोर्ट के मामले खत्म होने में समय लग रहा है। भारत में राजनीति सिर्फ धर्म और जाति आधारित हो गई है। चुनाव आते ही राम मंदिर का मामला उठ गया। पूर्व चीफ जस्टिस के मुताबिक पूरा सिस्टम ध्वस्त हो चुका है, इसे सुधारा नहीं जा सकता। इसके लिए नई क्रांति लानी होगी। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान कोई देश नहीं है। बलूचिस्तान, पंजाब और सिंध सब भारत के हिस्से हैं। यही नहीं, सभी पाकिस्तानी भारतीय हैं। पाकिस्तान तो है ही नहीं। चीन से भारत को मुख्य खतरा बताते हुए काटजू ने कहा कि पाकिस्तान के पीछे भी चाइना का सपोर्ट है। भारत के खिलाफ हरकतें चीन कर रहा है। बोले, भाजपा के पास सिर्फ 18 से 20 फीसदी ही वोट बैंक है। ऐसे में चुनाव जीतने के लिए वह युद्ध करा सकती है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के पीछे चीन जैसी सुपर पावर लगी है इसलिए अब सर्जिकल स्ट्राइक करना मुश्किल है। पाक को हराना भी भारत के लिए आसान नहीं है। चीन पाक का गॉडफादर है और युद्ध की स्थिति में उसे हथियार की सप्लाई कर सकता है। भारत के रुख से पाकिस्तान काफी अलर्ट हो गया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें