फोटो गैलरी

Hindi Newsयूपी के विधायकों को और प्रामाणिकता से काम करना होगा : विधानसभा अध्यक्ष

यूपी के विधायकों को और प्रामाणिकता से काम करना होगा : विधानसभा अध्यक्ष

यूपी विधानसभा अध्यक्ष और उन्नाव के भगवंतनगर से विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि सभी दलों के विधायकों को और अधिक प्रामाणिकता के साथ काम करना होगा। उन पर प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के...

यूपी के विधायकों को और प्रामाणिकता से काम करना होगा : विधानसभा अध्यक्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 18 Apr 2017 10:40 PM
ऐप पर पढ़ें

यूपी विधानसभा अध्यक्ष और उन्नाव के भगवंतनगर से विधायक हृदयनारायण दीक्षित ने मंगलवार को कहा कि सभी दलों के विधायकों को और अधिक प्रामाणिकता के साथ काम करना होगा। उन पर प्रिंट-इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के अलावा सोशल मीडिया भी प्रतिपल निगाह रखे हुए है। लोकतंत्र का यह स्तम्भ (मीडिया) आज के समय में बहुत व्यापक हुआ है। उन्होंने मीडिया को भी सलाह दी कि जरूरत पड़ने पर विधायकों पर टिप्पणियां करें, लेकिन उनके 24 घंटे कार्य करने को भी प्रदर्शित करें।

यूपी में भारतीय जनता पार्टी को मिले प्रचंड बहुमत और उसके हिसाब से ज्यादा अपेक्षाओं के प्रश्न पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार के सामने चुनौतियां बहुत हैं, संसाधनों का अभाव भी हम स्वीकार करते हैं। हिन्दुस्तान से बातचीत में उन्होंने कहा कि किसी भी स्थापित सत्ता के लिए इच्छा शक्ति बहुत मायने रखती है। वर्तमान की योगी सरकार में जबरदस्त इच्छाशक्ति है। निश्चित रूप से यह सरकार आम जनमानस की अपेक्षाओं पर खरा उतरेगी।

उन्होंने कहा, शास्त्रों में कहा गया है कि आचरण ठीक होता है तो संपदाएं भी पास आती हैं। पूर्व सरकार पर तंज कसते हुए उदाहरण दिया कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस और उसके संसाधन यही थे लेकिन अपराधों से लोग ऊब चुके थे। लखनऊ तक में बैंक में डकैतियां, हत्याएं और जघन्य अपराध होते थे, जहां संसाधन भी अधिक थे। अब वही पुलिस और संसाधन है लेकिन अपराधों पर नियंत्रण है। जनता थोड़ा सब्र करे यह सरकार उनकी उम्मीदों पर पूरी खरी उतरेगी। हर समस्या के प्रति सरकार गंभीर है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें