फोटो गैलरी

Hindi Newsकन्नौज में अधेड़ पर धारदार हथियार से किया हमला, घायल

कन्नौज में अधेड़ पर धारदार हथियार से किया हमला, घायल

तिर्वा में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है। ठठिया थाना क्षेत्र के...

कन्नौज में अधेड़ पर धारदार हथियार से किया हमला, घायल
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 23 Jan 2017 11:50 PM
ऐप पर पढ़ें

तिर्वा में पुरानी रंजिश के चलते एक अधेड़ पर युवक ने धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया। पीड़ित ने पुलिस को आरोपी के खिलाफ तहरीर दी है।

ठठिया थाना क्षेत्र के पैथाना गांव निवासी रामरतन की गांव के नरेश दीक्षित के साथ कई वर्षो से पुरानी रंजिश चली आ रही थी। जिसके चलते सोमवार को नरेश दीक्षित ने रामरतन के घर में घुस गए एवं गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर नरेश ने रामरतन की जमकर पिटाई कर दी। इतना ही नही नरेश ने रामरतन के सिर में जान से मारने की नीयत से धारदार हथियार से हमला कर दिया। कुल्हाड़ी के प्रहार से उसका सिर फट गया।

अधेड़ के लहलुहान होते ही परिजनों ने घायल को एम्बुलेंस की सहायता से राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां घायल की हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल ने आरोपी के खिलाफ थाना पुलिस को तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें