महिला जहरखुरानों ने युवक का लूट लिया सामान
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में जहरखुरानों के गिरोह में महिला सदस्य भी सक्रिय हो गई हैं। गुरुवार को ऐसे ही गिरोह के हत्थे चढ़े एक युवक को बेहोश कर उसका सारा सामान लूट लिया गया। युवक को बेहोशी की...
उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की बसों में जहरखुरानों के गिरोह में महिला सदस्य भी सक्रिय हो गई हैं। गुरुवार को ऐसे ही गिरोह के हत्थे चढ़े एक युवक को बेहोश कर उसका सारा सामान लूट लिया गया। युवक को बेहोशी की हालत में सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया।
उन्नाव जिले के शास्त्री नगर के रहने वाले दीपक पुत्र परशुराम दिल्ली में प्राइवेट नौकरी करता है। वह घर जाने के लिए बुधवार को परिवहन निगम की बस पर सवार हो गया। रास्ते में वह जहरखुरानी गिरोह की महिलाओं के झांसे में आ गया। उनके चक्कर में फंसकर उसने अपना सबकुछ लुटा दिया। गिरोह के लोगों ने उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। गुरुवार की सुबह बस चालक व परिचालक ने बेहोशी की हालत में अकबरपुर गांव के पास सड़क किनारे उतार दिया। सूचना पर पहुंची समाजवादी एम्बुलेंस सेवा ने उसे नगला दिलू के सौ शैय्या अस्पताल में भती र्कराया। यहां देर शाम होश में आने के बाद उसने घटना के बावत पूरी जानकारी दी।