फोटो गैलरी

Hindi Newsआवाज से छह गुना तेज चलेंगे भारतीय सेना के वाहन

आवाज से छह गुना तेज चलेंगे भारतीय सेना के वाहन

अब सैन्य वाहन कई गुना तेज रफ्तार से चलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे। इसके लिए डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी (डीएमआरएल)हैदराबाद हाइपर सोनिक मैटेरियल सिक्स मॉक नंबर और एप्लीकेशन तैयार कर रहा है।...

आवाज से छह गुना तेज चलेंगे भारतीय सेना के वाहन
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 13 Nov 2016 11:10 PM
ऐप पर पढ़ें

अब सैन्य वाहन कई गुना तेज रफ्तार से चलकर दुश्मनों के छक्के छुड़ाएंगे। इसके लिए डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी (डीएमआरएल)हैदराबाद हाइपर सोनिक मैटेरियल सिक्स मॉक नंबर और एप्लीकेशन तैयार कर रहा है। इससे आवाज की गति से छह गुना तेज रफ्तार से वाहन चलेंगे। इनमे ईधन का खर्च भी कम आएगा। यह जानकारी डिफेंस मेटलर्जिकल रिसर्च लैबोरेटरी हैदराबाद के निदेशक डॉ.समीर कामत ने दी।

आईआईटी में चल रही मेटल, मैटेरियल और मैन्यूफैक्चरिंग की वर्कशॉप में आए डॉ.कामत ने बताया कि सेना के वाहनों को रफ्तार से चलाने की कवायद लंबे समय से चल रही है। अब इसमे काफी हद तक सफलता मिल चुकी है। इससे दुश्मनों पर वार करने और आसानी से बच निकलने में मदद मिलेगी। लगातार सेना के टैंक और वाहनों को हाईटेक करके उनकी कैपेसिटी को बढ़ाया जा रहा है। जिससे ज्यादा से ज्यादा फायदा मिल सके। डिफेंस के लिए काफी काम हो रहा है। मेक इन इंडिया से सेना को काफी फायदा मिला है। नेवी के जहाजों के लिए बाहर से आने वाली स्टील अब भारत में ही बनने लगी है। इसके लिए अब विदेशों पर निर्भर रहने की जरूरत बिल्कुल भी खत्म हो चुकी है। नेवल स्टील अब खुद भारत तैयार कर रहा है। इससे कोई भी मैटेरियल किसी से सांझा करने की जरूरत नहीं है। मिसाइल अभी भी बाहर से आ रहे है। उनके लिए मैटेलिक और सेरेमिक तैयार हो रहा है। यह ज्यादा टिकाऊ और मजबूत है। तैयार हो रहे सेरेमिक मैटेरियल से काफी फायदा मिलेगा। यह अन्य मैटेरियल से काफी हल्का है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें