फोटो गैलरी

Hindi Newsअमरोहा का खतरनाक तेंदुए का कानपुर में होगा ऑपरेशन

अमरोहा का खतरनाक तेंदुए का कानपुर में होगा ऑपरेशन

अमरोहा में पकड़े गए खतरनाक तेंदुए का इलाज कानपुर प्राणि उद्यान के डॉक्टर करेंगे। चोटिल तेंदुए के हाथ-पैर और पूरे शरीर की खाल उधड़ गई है। तीन दिन तक पहले संक्रमण कम करने पर ध्यान दिया जाएगा फिर आपरेशन...

अमरोहा का खतरनाक तेंदुए का कानपुर में होगा ऑपरेशन
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 06 Dec 2016 10:30 PM
ऐप पर पढ़ें

अमरोहा में पकड़े गए खतरनाक तेंदुए का इलाज कानपुर प्राणि उद्यान के डॉक्टर करेंगे। चोटिल तेंदुए के हाथ-पैर और पूरे शरीर की खाल उधड़ गई है। तीन दिन तक पहले संक्रमण कम करने पर ध्यान दिया जाएगा फिर आपरेशन होगा।

प्राणि उद्यान के डॉ. यूसी श्रीवास्तव का कहना है कि काभी गंभीर हालत में तेंदुए को लाया गया है। उसे बंद पिजड़े में चिकित्सालय में रखा गया है। वह इतना खतरनाक है कि कर्मचारी उसके पास जाने से भी कतरा रहे हैं। पिंजड़े में फंसने के बाद तेंदुए ने भागने में पूरी जान लगा दिया जिसकी वजह से उसकी हालत और गंभीर हो गई है। शरीर में जख्म इतरे गहरे हैं कि पूरा शरीर सूजा हुआ है। उसे सामान्य होने में तीन-चार दिन का समय लगेगा। संक्रमण कम होने के बाद ट्रैंकुलाइज कर उसका ऑपरेशन किया जाएगा। इसके बाद उसके नाखून काटकर प्राणि उद्यान के बाड़े में डाल दिया जाएगा।

कहां से आया है तेंदुआ

सोमवार को अमरोहा के गांव नौराहन के जंगल में रमेश कुमार के गन्ने के खेत में लगे लकड़ी का पिंजड़े में तेंदुआ फंस गया था। सुबह ग्रामीणों ने उसे देखा और वन विभाग को सूचना दी। विभागीय लोगों का कहना है कि शिकारियों ने जंगली सुअर और जंगली जानवरों को पकड़ने के लिए पिंजड़ा लगाया था।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें