फोटो गैलरी

Hindi Newsभाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले में कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले में कार्यकर्ता गिरफ्तार

भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उनके छोटे भाई राकेश सिंह पर हमले में एमजीएम पुलिस ने देर रात छापेमारी करके भाजपा कार्यकर्ता तारक मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है। उसे गुरुवार को जेल भेजा दिया...

भाजपा मंडल अध्यक्ष पर हमले में कार्यकर्ता गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 08 Oct 2015 07:00 PM
ऐप पर पढ़ें

भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह और उनके छोटे भाई राकेश सिंह पर हमले में एमजीएम पुलिस ने देर रात छापेमारी करके भाजपा कार्यकर्ता तारक मुखर्जी को गिरफ्तार कर लिया है।

उसे गुरुवार को जेल भेजा दिया गया। तारक के बारे में बताया जा रहा है कि वह पुराना भाजपाई है। मामले में उसका नाम आने से शहर के भाजपाई भी परेशान हैं। वहीं, घटना के दूसरे दिन भी राकेश सिंह की हालत में सुधार नहीं आया है। उनका इलाज टीएमएच में चल रहा है, जबकि राजेश सिंह की

हालत में लगातार सुधार आ रहा है
इनपर हुआ मामला दर्ज :
गोपाल गोराई के बयान पर मामला दर्ज हुआ है। इसमें आरोपी राजेश शर्मा, सिंटू यादव, लक्खू तंतुबाई, राजेश गोराई, सुनील रजक, तारक मुखर्जी व अन्य आठ को बनाया गया है।

घटना के बाद से आरोपी फरार : एमजीएम पुलिस ने बुधवार देर रात सुकना बस्ती, चांडिल, बालीगुमा के अलावा अन्य कई क्षेत्रों में छापेमारी की, लेकिन तारक को छोड़कर कोई आरोपी अपने घर पर नहीं था।
यह था मामला : बुधवार शाम 4.30 बजे भाजपा मानगो मंडल अध्यक्ष राजेश सिंह अपने छोटे भाई राकेश सिंह के साथ बालीगुमा की सुकना बस्ती एक जमीन विवाद मामला में गए हुए थे। गोपाल गोराई का आरोप था कि राजेश शर्मा उसकी जमीन पर चहारदीवारी बनवा रहा है। बुधवार दोपहर को एमजीएम पुलिस ने चहारदीवारी निर्माण रुकवा दिया था। शाम को इसी को लेकर राजेश और राकेश के साथ राजेश शर्मा का विवाद हो गया। उनलोगों ने ईंट और पत्थर से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया था।
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें