फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

रांची में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित

बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपने स्कूल का नाम रोशन करने करनेवाली प्रतिभाओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया। रिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2015 में मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ...

रांची में हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान, प्रतिभाएं हुईं सम्मानित
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 29 Sep 2015 06:58 PM
ऐप पर पढ़ें

बेहतर प्रदर्शन के दम पर अपने स्कूल का नाम रोशन करने करनेवाली प्रतिभाओं को मंगलवार को सम्मानित किया गया।

रिम्स ऑडिटोरियम में आयोजित हिन्दुस्तान प्रतिभा सम्मान-2015 में मुख्य अतिथि राज्यपाल डॉ द्रौपदी मुर्मू के हाथों सम्मान पाकर 60 स्कूलों से आए 720 छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल उठे। राज्यपाल ने अपने आशीर्वचन से उनमें उत्साह भरा। साथ ही, कड़ी मेहनत और ईमानदारी से लक्ष्य साधने की सीख भी दी। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि थे राज्यपाल के प्रधान सचिव एसएस मीणा।

मौके पर हिन्दुस्तान के बिजनेस हेड शिवेश वर्मा, स्थानीय संपादक गीतेश्वर प्रसाद सिंह, विभिन्न स्कूलों के प्राचार्य, शिक्षकगण, अभिभावकों के समेत हिन्दुस्तान परिवार से सदस्य मौजूद थे। प्रतिभाओं को मेडल और सर्टिफिकेट से नवाजा गया। प्राचार्यों को स्मृतिचिन्ह प्रदान किया गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें