फोटो गैलरी

Hindi Newsजिलों में गरीब कल्याण मेला लगेगा: मुख्यमंत्री

जिलों में गरीब कल्याण मेला लगेगा: मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की कि अगले वित्तीय वर्ष से झारखंड के सभी जिलों में विकास मेला के स्थान पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का वादा नहीं इरादा भी है कि अगले पांच...

जिलों में गरीब कल्याण मेला लगेगा: मुख्यमंत्री
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 02 Sep 2015 10:39 PM
ऐप पर पढ़ें

मुख्यमंत्री रघुवर दास ने घोषणा की कि अगले वित्तीय वर्ष से झारखंड के सभी जिलों में विकास मेला के स्थान पर गरीब कल्याण मेला लगेगा। उन्होंने कहा कि यह हमारी सरकार का वादा नहीं इरादा भी है कि अगले पांच साल में झारखंड हिन्दुस्तान का विकसित राज्य बने।

खनिज ही नहीं पर्यटन के दृष्टिकोण से झारखंड सशक्त और सामर्थ्यवान राज्य बनेगा। खदानों से अधिक रोजगार के अवसर पर्यटन के क्षेत्र में उपलब्ध होंगे। उक्त बातें मुख्यमंत्री ने बुधवार को लोहरदगा बीएस कॉलेज स्टेडियम में जिला स्तरीय विकास मेला सह उत्सव को संबोधित करते हुए कहीं।

सबसे पहले उन्होंने वीर बुधू भगत की धरती को प्रणाम किया। कहा: मेला मेलमिलाप का होता है। आजादी के 68 और झारखंड के 14 साल बाद हमारे पूर्वजों और आंदोलनकारियों का सपना साकार होने जा रहा है। इसी महीने झारखंड आदिवासी विकास परिषद बनेगा। सूबे के 5700 गांवों में 80 फीसदी से अधिक आदिवासी निवास करते हैं। यहां के महिला मंडलों को दक्ष बनाकर आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।

15 तक तीस विभाग होंगे ऑनलाइन : सीएम ने कहा कि हम झारखंड में विकास, सुशासन और पारदर्शी सरकार दे रहे हैं। राइट टू सर्विस के तहत फिलहाल पांच विभागों के तहत जाति, आय, मृत्यु, आवासीय आदि प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। इस महीने की 15 तारीख तक सभी 30 विभागों से लोगों को घर बैठे प्रमाण पत्र मिलने लगेंगे।

योजनाएं समर्पित : मुख्यमंत्री ने विकास योजनाओं के तहत कुल 3775 लोगों के बीच एक अरब 58 करोड़ की परिसंपत्तियों का वितरण किया। 18 करोड़ की लागत से चार योजनाओं का शिलान्यास और 21 करोड़ की लागत से बनी 45 योजनाओं को ऑनलाइन जनता को समर्पित किया। एक अरब 12 करोड़ की लागत से बननेवाली योजनाओं को स्वीकृति दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें