फोटो गैलरी

Hindi Newsलिट्टीपाड़ा के हाथीगढ़ गांव में जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

लिट्टीपाड़ा के हाथीगढ़ गांव में जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष

पाकुड़ में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आठ लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है। शुक्रवार को लिप्तीपाड़ा प्रखंड...

लिट्टीपाड़ा के हाथीगढ़ गांव में जमीन विवाद में हुआ खूनी संघर्ष
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Jul 2015 09:52 PM
ऐप पर पढ़ें

पाकुड़ में शुक्रवार को जमीन विवाद को लेकर हुए खूनी संघर्ष में आठ लोगों की हत्या कर दी गई है। मृतकों में एक महिला भी शामिल है। घटना के बाद से पूरे इलाके में भारी तनाव है।

शुक्रवार को लिप्तीपाड़ा प्रखंड की कमलघाटी पंचायत के हाथीगढ़ गांव में आदिवासी समुदाय के दो पक्षों के बीच आपस में जम कर मारपीट हुई। इसमें एक महिला सहित आठ लोगों की हत्या हो गई। दोनों हाथीगढ़ गांव के एक ही परिवार के हैं। इनके बीच 118 बीघा जमीन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पिछले वर्ष भी धान कटाई को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया था। शुक्रवार को दिन के 11 बजे के आसपास जमीन जोतने को लेकर दोनों गुटों के बीच शुरू हुआ झगड़ा देखते ही देखते खूनी झड़प में बदल गई।

मृतकों की पहचान कारू किस्कू, चरण मुर्मू, हरिदास हांसदा, बर्तन मरांडी, सुफल मरांडी, ठाकुर मरांडी, शिबू मरांडी और शिबू मरांडी की पत्नी के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि कारू किस्कू, चरण मुर्मू और हरिदास हांसदा गांव के दामाद हैं और इन लोगों के साथ जमीन को लेकर बर्तन मरांडी, सुफल मरांडी आदि का विवाद चल रहा था। सभी व्यक्तियों की हत्या तीर-धनुष, कुल्हाड़ी और पत्थरों से कूच कर की गई है।
घटनास्थल पर जिले के वरीय पदाधिकारी, एसडीपीओ किशोर कौशल, एसडीओ विद्यानंद शर्मा पंकज, हिरणपुर और लिप्तीपाड़ा के थाना प्रभारी सहित एसएसबी और जिला पुलिस के जवान कैंप किए हुए हैं। गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस गांव में फ्लैग मार्च भी कर रही है। संताल परगना के डीआईजी भी शाम को घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। घटना के सिलसिले में थाने में मामला दर्ज किया गया है। अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। 

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें