फोटो गैलरी

Hindi Newsप्लास्टिक-थर्मोकोल प्लेट पर लगेगा बैन : सीएम

प्लास्टिक-थर्मोकोल प्लेट पर लगेगा बैन : सीएम

महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सूबे में प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने प्लेट पर रोक लगाई जाएगी। अब सारंडा जंगल के पत्तों से बने प्लेट (पत्तल) को पूरे प्रदेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए...

प्लास्टिक-थर्मोकोल प्लेट पर लगेगा बैन : सीएम
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 19 Jun 2015 07:47 PM
ऐप पर पढ़ें

महिला समूहों को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सूबे में प्लास्टिक और थर्मोकोल से बने प्लेट पर रोक लगाई जाएगी। अब सारंडा जंगल के पत्तों से बने प्लेट (पत्तल) को पूरे प्रदेश में प्राथमिकता दी जाएगी। इसके लिए महिला समूहों को सरकार की ओर से पत्तल बनाने की मशीनें व ट्रेनिंग दी जाएंगी। ये बातें मुख्यमंत्री रघुवर दास ने शुक्रवार को छोटानागरा में जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहीं।

मुख्यमंत्री ने छोटानागरा को प्रखंड बनाने की भी घोषणा की, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके। भ्रष्टाचारमुक्त शासन व गांव के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाओं का लाभ पहुंचाना सरकार का लक्ष्य है। इस क्षेत्र के विकास के लिए जल्द ही एक स्टील प्लांट की स्थापना होगी। अब सारंडा के लोगों को चुआं पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। घर-घर तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी। साथ ही राज्य के प्रत्येक घर में बिजली सुविधा पहुंचाने के लिए सोलर प्लांट लगाया जाएगा। पुलिस विभाग में जल्दी ही 10 हजार सिपाहियों और छह सौ जमादारों की बहाली होगी। जनसंवाद कार्यक्रम शुक्रवार दोपहर लगभग सवा एक बजे शुरू हुआ, जो लगभग ढाई बजे तक चला। मौके पर भाजपा कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

कांग्रेस नेताओं पर साधा निशाना
मुख्यमंत्री ने कांग्रेस पार्टी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि जो काम 60 सालमें नहीं हुआ, उसे हमारी सरकार कुछ वर्षों में ही करेगी। कांग्रेस के कारण ही सारंडा का विकास नहीं हुआ। पूर्व केन्द्रीय मंत्री जयराम रमेश का नाम लिए बिना कहा कि अब झारखंड में आंध्र प्रदेश के लोगों का राज नहीं चलने देंगे।

ये थे मौजूद
सांसद लक्ष्मण गिलुवा, जगन्नाथपुर विधायक गीता कोड़ा, मनोहरपुर विधायक जोबा माझी, पूर्व विधायक बड़कुंवर गागराई, पूर्व विधायक गुरुचरण नायक, आयुक्त अरुण, उपायुक्त अबुबकर सिद्दीख पी, डीआईजी आरके धान, एसपी माइकल राज, एसडीओ रविशंकर शुक्ला, डीएफओ केके तिवारी, आरडीडीई रजनीकांत वर्मा के अलावा कई प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें