फोटो गैलरी

Hindi Newsसिमडेगा में एंथ्रेक्स से छह और की मौत!

सिमडेगा में एंथ्रेक्स से छह और की मौत!

जिले में कथित एंथ्रेक्स से छह और लोगों की जान चली गई। बानो प्रखंड के लताकेल में चार ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में हरिद्वार की रहनेवाली एक मां-बेटी की भी एंथ्रेक्स से मौत की आशंका...

सिमडेगा में एंथ्रेक्स से छह और की मौत!
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 30 Oct 2014 10:50 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले में कथित एंथ्रेक्स से छह और लोगों की जान चली गई। बानो प्रखंड के लताकेल में चार ग्रामीणों की मौत हो गई। इसके अलावा क्षेत्र में हरिद्वार की रहनेवाली एक मां-बेटी की भी एंथ्रेक्स से मौत की आशंका जताई जा रही है। दोनों घूम-घूमकर जड़ी-बूटी से लोगों का इलाज करती थीं। बताया जाता है कि इसी दौरान वे बानो के एंथ्रेक्स प्रभावित कुरूचडेगा गांव में फैली घातक बीमारी एंथ्रेक्स की चपेट में आ गईं।
 
एंथ्रेक्स से पीड़िता अजमनी और बिंझिया को बुधवार को दोपहर दो बजे सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। दोनों ने इलाज के दौरान बुधवार शाम पांच बजे दम तोड़ दिया। दोनों की मौत के बाद उनके परिजन शव लेकर चले गए। साथ में वे एंथ्रेक्स से बीमार परिवार की एक अन्य सदस्या कविता को भी अस्पताल से उठा ले गए। अजमनी और बिझिया के शव को लेकर उनके परिजन बुधवार रात खैरनटोली पेट्रोल पंप के पास रुके तो ग्रामीणों ने उन्हें खदेड़ दिया। देर शाम समाचार लिखे जाने तक शवों के साथ भागे लोगों का अता-पता नहीं चला।

बानो में चार की मौत
प्रखंड के लताकेल में उल्टी-दस्त से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। जिसमें मेनी मड़की, दीपशिखा मड़की, शीतल हेमरोम, अर्पित हेमरोम शामिल है। बताया गया कि चारों तीन दिन से बीमार थे। बीडीओ के अनुसार मेडिकल टीम ने मृतकों का ब्लड सैंपल ले लिया है। चारों में एथ्रेंक्स के लक्षण पाए गए है लेकिन स्वास्थ्य विभाग इससे इनकार कर रहा है।

स्वास्थ्य विभाग ने पलटी मारी
स्वास्थ्य विभाग ने दोनों की मौत का कारण एंथ्रेक्स न बताते हुए मलेरिया बताया है। सीएस और डीएस ने स्पष्ट रूप से कहा कि दोनो गंभीर रूप से मलेरिया रोग से ग्रस्त थे। हालांकि इलाज करनेवाले चिकित्सकों का कहना था कि मां और बेटी के शरीर में एंथ्रेक्स के जैसे लक्षण थे। बता दें कि जिले में एंथ्रेक्स ने अब तक सात लोगों की मौत हुई है। यदि ताजा मौतों में एंथे्रक्स की पुष्टि होती है तो मृतकों की संख्या 13 पहुंच जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें