फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड: मेदिनीनगर के हुसैनाबाद में ओझा-गुणी की हत्या

झारखंड: मेदिनीनगर के हुसैनाबाद में ओझा-गुणी की हत्या

थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव निवासी रामरेश राम उर्फ चना राम (55) की अज्ञात अपराधियों ने अपहरण के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह ओझा-गुणी का काम करता था। इसके...

झारखंड: मेदिनीनगर के हुसैनाबाद में ओझा-गुणी की हत्या
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 03 Jul 2015 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

थाना क्षेत्र के झरगड़ा गांव निवासी रामरेश राम उर्फ चना राम (55) की अज्ञात अपराधियों ने अपहरण के बाद गोली मार कर हत्या कर दी। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार वह ओझा-गुणी का काम करता था।

इसके प्रतिशोध में उसकी हत्या की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार गोली उसकी कनपटी में लगी है।

मृतक के पुत्र शंकर राम ने इस संबंध में छह अज्ञात के विरुद्ध हुसैनाबाद थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

शंकर राम ने बताया कि गुरुवार की रात करीब साढ़े दस बजे छह अज्ञात अपराधी घर पर पहुंचे व पार्टी के बुलाने की बात कह कर घर से अपने साथ ले गए।

जब वह घर नहीं पहुंचे तो परिजनों ने सुबह में खोजबीन की, तो गांव से दो किमी दूर उत्तर दिशा में चरकोलिया पहाड़ के ब्रह्म स्थान के समीप उनका शव बरामद किया गया।

इस घटना की जानकारी थाना को दी गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में कर हुसैनाबाद में पोस्मार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें