फोटो गैलरी

Hindi Newsपलामू, गढ़वा, लातेहार में लगेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट: सीएम

पलामू, गढ़वा, लातेहार में लगेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट: सीएम

पलामू, गढ़वा, लातेहार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को जनसंवाद केंद्र में सीधी बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस पर शीघ्र काम शुरू होगा। लोगों को शुद्ध पानी...

पलामू, गढ़वा, लातेहार में लगेगा वाटर ट्रीटमेंट प्लांट: सीएम
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 01 Jul 2015 08:44 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू, गढ़वा, लातेहार में वाटर ट्रीटमेंट प्लांट लगाया जाएगा। मुख्यमंत्री रघुवर दास ने बुधवार को जनसंवाद केंद्र में सीधी बात कार्यक्रम के दौरान कहा कि इस पर शीघ्र काम शुरू होगा। लोगों को शुद्ध पानी उपलब्ध कराया जाएगा। पलामू के चुकरू गांव के पानी में फ्लोराइड की मात्रा अधिक होने से लोगों के बीमार होेने के मामले पर सीएम ने उक्त बात कही। उन्होंने कहा कि यह उनके संज्ञान में है और सरकार इस पर काम कर रही है।

इसके अलावा सभी जिलों के उपायुक्तों को पहले भी पानी का संकट दूर करने को कहा गया है। जो खराब चापानलों को ठीक करने और मृत को बदलने को कहा गया है। नया चापानल लगाने को भी कहा गया है। इसके लिए कोष की कमी नहीं है। आपदा प्रबंधन की राशि से भी यह काम कराया जा रहा है। सरकार लोगों को शुद्ध पानी पिलाएगी। ग्रामीण इलाकों में भी पाइप लाइन से पानी पिलाने की तैयारी की जा रही है। एक- दो साल में गांवों में भी लोगों को पाइप से पानी की सप्लाई की जाएगी।

कार्यक्रम में सभी विभागों के सचिव, डीजीपी, पुलिस अधिकारी, विकास आयुक्त आरएस पोद्दार मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव, सीएम के सचिव सुनील वर्णवाल भी मौजूद थे।

अफसर-कर्मचारी गंठजोड़ ने संताल को लूटा : मुख्यमंत्री ने कहा कि कि संताल परगना इलाके की हालत खराब है। 14 साल से नेता, अधिकारी और कर्मचारी के गठजोड़ से इस क्षेत्र को लूटा गया है। अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। संतालपरगना का इलाका सरकार की प्राथमिकता में है। इस इलाके का विकास होगा। इसमें तेजी लाई जाएगी। उन्होंने सभी विभागों के सचिवों और अधिकारियों से सप्ताह या माह में दो दिन संताल इलाके का दौरा करने का निर्देश दिया।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से क्षेत्र में जाकर सरकारी योजनाओं पर नजर रखने को कहा। उन्होंने कहा कि अफसर जनता से संवाद भी करें। अधिकारी संवेदनशील होकर काम करें। छोटे स्तर के भ्रष्टाचार को रोकना होगा। बीडीओ, सीओ ऑफिस में लोगों को दौड़ाया जाता है। बिजली विभाग के कार्यालयों में भी लोगों को परेशान किए जाने की शिकायत मिलती है।

विकास, सुशासन और भ्रष्टाचार मुक्त झारखंड सरकार का उद्देश्य है। इसके लिए सभी को टीमवर्क से काम करना होगा। लोगों की समस्याएं दूर करना हमारा दायित्व है। छोटी समस्याओं का निष्पादन तो तत्काल होना चाहिए। समस्याओं के निपटाने के लिए किसी आदेश का इंतजार नहीं करना चाहिए। मीडिया में भी जो शिकायतें आती हैं, उन पर भी अधिकारियों को संवेदनशील होना चाहिए।

कोल्हान की बंद खदानों पर सीएम ने जानकारी मांगी
कोल्हान की 22 बंद खदानों के सर्वे पर सीएम ने डीसी से जानकारी मांगी है। जन संवाद केंद्र में विडियो कांफ्रेंसिग के दौरान सीएम ने डीसी से पूछा कि 30 जून तक खदानों का सर्वे होना था। इसका क्या हुआ। डीसी ने बताया कि इस संबंध में उन्हेंं अभी तक कोई आदेश नहीं मिला है। इस पर सीएम ने प्रधान सचिव को आज ही आदेश भेजने का निर्देश दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें