फोटो गैलरी

Hindi Newsसरकारी कर्मियों को धमकाने पर जाना होगा जेल

सरकारी कर्मियों को धमकाने पर जाना होगा जेल

राज्य सरकार को यह सूचना मिली है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के दौरान हड़काया जाता है। कुछ व्यक्ति अधिकारियों को हड़काकर अपने पक्ष में काम लेना चाहते हैं या फिर काम में बाधा डालते हैं।...

सरकारी कर्मियों को धमकाने पर जाना होगा जेल
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Jul 2015 06:29 PM
ऐप पर पढ़ें

राज्य सरकार को यह सूचना मिली है कि सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों को काम के दौरान हड़काया जाता है। कुछ व्यक्ति अधिकारियों को हड़काकर अपने पक्ष में काम लेना चाहते हैं या फिर काम में बाधा डालते हैं। इससे उनके मनोबल में असर पड़ता है। ऐसे मामलों में तुरंत कानूनी कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया है।

मुख्य सचिव राजीव गौबा ने इस संबंध में मंगलवार को आदेश जारी किया है। इसकी प्रति राज्य के सभी एसपी व डीसी को भेजी गई है। कहा गया है कि हड़काने वाले व्यक्ति के पास यदि अंगरक्षक होगा तो उसे अविलंब वापस ले लिया जाएगा। अगर लाइसेंसी हथियार होगा तो उसका लाइसेंस तुरंत रद्द कर दिया जाएगा।

कई बार ऐसे मामले सामने आए हैं, जब अफसरों को बिल्डर, नेता व ठेकदारों ने हड़काया है। हाल ही में पूर्व मंत्री ददई दूबे पर अफसरों को हड़काने के आरोप लगे थे। पूर्व मंत्री योगेंद्र साव, केएन त्रिपाठी, विधायक ढुल्लू महतो ने भी अधिकारियों को हड़काया था। इसके अलावा कई विधायकों के खिलाफ भी ऐसे मामले दर्ज हैं। इस आदेश से नेताओं व विधायकों की परेशानी बढ़ सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें