फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड राज्यसभा चुनाव: 48 वोट पाकर एनडीए प्रत्याशी एमजे अकबर जीते

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 48 वोट पाकर एनडीए प्रत्याशी एमजे अकबर जीते

एनडीए प्रत्याशी एमजे अकबर झारखंड से राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी को 29 के मुकाबले 48 वोटों से हराया। गुरुवार शाम निर्वाची अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने...

झारखंड राज्यसभा चुनाव: 48 वोट पाकर एनडीए प्रत्याशी एमजे अकबर जीते
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 02 Jul 2015 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

एनडीए प्रत्याशी एमजे अकबर झारखंड से राज्यसभा के लिए चुन लिए गए हैं। उन्होंने झामुमो प्रत्याशी हाजी हुसैन अंसारी को 29 के मुकाबले 48 वोटों से हराया। गुरुवार शाम निर्वाची अधिकारी सुशील कुमार सिंह ने चुनाव परिणाम की घोषणा की।

सुबह नौ बजे मंत्री सरयू राय ने पहला वोट डाला। 81 सदस्यीय विधानसभा में अभी एक सीट खाली है। कोर्ट द्वारा सजा सुनाए जाने के कारण कमल किशोर भगत की सदस्यता खत्म हो गई है। दो अन्य विधायक, भानु प्रताप शाही और एनोस एक्का जेल में बंद हैं। इसलिए वे भी वोट नहीं डाल सके।
कुल 78 विधायकों ने वोट डाला। मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी का वोट रद्द कर दिया गया।

विधायक गीता कोड़ा और कुशवाहा शिवपूजन मेहता ने सत्ता पक्ष के लिए वोट डाला। परिणाम की घोषणा होने के बाद भाजपा और आजसू विधायकों ने अकबर को बधाई दी। मिठाइयां भी बांटी गईं। चुनाव जीतने के बाद अकबर ने मीडिया से कहा कि वह झारखंड के लिए ही काम करेंगे। इस राज्य में अपार संभावनाएं हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें