फोटो गैलरी

Hindi Newsहेमंत सोरेन का कार्यकारी अध्यक्ष बनना तय

हेमंत सोरेन का कार्यकारी अध्यक्ष बनना तय

हेमंत सोरेन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नए कार्याकारी अध्यक्ष होंगे। बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में चल रहे पार्टी के दसवें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन इस विषय पर सहमति लगभग बन चुकी है।...

हेमंत सोरेन का कार्यकारी अध्यक्ष बनना तय
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 18 Apr 2015 12:32 AM
ऐप पर पढ़ें

हेमंत सोरेन ही झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नए कार्याकारी अध्यक्ष होंगे। बिष्टूपुर के गोपाल मैदान में चल रहे पार्टी के दसवें राष्ट्रीय महाधिवेशन के दूसरे दिन इस विषय पर सहमति लगभग बन चुकी है। महाधिवेशन के अंतिम दिन शनिवार को इस पर मुहर लगना बाकी है। इससे पहले पार्टी के संविधान संशोधन भी होगा।

केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भप्ताचार्य ने कहा कि पार्टी संविधान संशोधन पर चर्चा कर ली गई है। शनिवार सुबह संविधान पारित कर लिया जाएगा। केन्द्रीय कमेटी को अंतिम रूप भी दिया जाएगा। महाधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार सुबह पार्टी के राजनीतिक प्रस्तावों पर सहमति बनी है। पार्टी सुप्रीमो शिबू सोरेन ने सभी जिला कमेटियों से 10-10 केंद्रीय समिति सदस्य का नाम प्रस्तावित करने को कहा है।

चुनाव की चुनौतियों पर हुई चर्चा
शाम को पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने चुनाव के दौरान आई चुनौतियों पर भी चर्चा की। महाधिवेशन के दौरान दिशोम गुरू शिबू सोरेन, नेता प्रतिपक्ष हेमंत सोरेन, शिबू सोरेन की पत्नी रूपी सोरेन, वरीय नेता स्टीफन मरांडी, केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार, केंद्रीय महासचिव राजू गिरि, सांसद विजय हांसदा, पूर्व सांसद सुमन महतो, विधायक कुणाल गोस्वामी, बाबर खान, महावीर मुर्मू, लालटू महतो समेत कई लोग उपस्थित थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें