फोटो गैलरी

Hindi Newsवृहद झारखंड के लिए फिर आंदोलन करेगा झामुमो

वृहद झारखंड के लिए फिर आंदोलन करेगा झामुमो

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक बार फिर वृहद झारखंड के लिए आंदोलन तेज करेगा। यह कहना है झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का। वह पार्टी के 10वें महाधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर...

वृहद झारखंड के लिए फिर आंदोलन करेगा झामुमो
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 17 Apr 2015 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) एक बार फिर वृहद झारखंड के लिए आंदोलन तेज करेगा। यह कहना है झामुमो के केंद्रीय प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य का। वह पार्टी के 10वें महाधिवेशन के दूसरे दिन शुक्रवार दोपहर आयोजित प्रेस वार्ता में बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि वृहद झारखंड पार्टी का सपना था, जो अब तक अधूरा है। वृहद झारखंड में ओड़िशा के तीन जिले और पश्चिम बंगाल के पांच जिले शामिल हैं। पार्टी आंदोलन के माध्यम से वहां की राज्य सरकारों पर स्वायत्त आदिवासी-मूलवासी विकास परिषद के गठन का दबाव बनाएगी। 

सुप्रियो ने बताया कि ओड़िशा के सुंदरगढ़, मयूरभंज और क्योंझर को मिला कर ओड़िशा राज्य स्वायत्त परिषद और बंगाल के पुरुलिया, पूर्वी मिदनापुर, वीरभूम, बांकुड़ा, वद्र्धमान को मिलाकर बंगाल राज्य स्वायत्त परिषद का गठन करने के लिए आंदोलन किया जाएगा। पार्टी इसकी रूपरेखा तैयार करेगी। प्रेस वार्ता में वरीय नेता विनोद पांडेय, केंद्रीय महासचिव मोहन कर्मकार और राजू गिरि भी उपस्थित थे।

धोखेबाजी से पार्टी हुई कमजोर
सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि झामुमो ओड़िशा में काफी मजबूत थी। छह विधानसभा और दो लोकसभा सीटों पर पार्टी का प्रदर्शन अच्छा रहा है। लेकिन कभी पार्टी के नेता रहे सुदाम मरांडी ने राजनीतिक धोखेबाजी कर पार्टी को नुकसान पहुंचाया। अब पश्चिम बंगाल और ओड़िशा में पार्टी के विस्तार की योजना बनाई जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें