फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड में एंथ्रेक्स के लक्षण, सरकार जांच में जुटी

झारखंड में एंथ्रेक्स के लक्षण, सरकार जांच में जुटी

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय भयावह बीमारी एंथ्रेक्स के लक्षण पाए जाने की सूचना है। विशेषज्ञ चिकित्सक एंथ्रेक्स मान कर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसकी आधिकारिक पुष्टि से पहले पूरी तरह...

झारखंड में एंथ्रेक्स के लक्षण, सरकार जांच में जुटी
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Oct 2014 06:56 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड में अंतरराष्ट्रीय भयावह बीमारी एंथ्रेक्स के लक्षण पाए जाने की सूचना है। विशेषज्ञ चिकित्सक एंथ्रेक्स मान कर पीड़ितों का इलाज कर रहे हैं, लेकिन सरकार इसकी आधिकारिक पुष्टि से पहले पूरी तरह संतुष्ट होना चाहती है। शुक्रवार शाम तक सरकार के स्तर से एंथ्रेक्स की आधिकारिक पुष्टि नही की गई थी।

सिमडेगा जिले के बानों प्रखंड एक टोले में इस बीमारी से ग्रसित मरीज पाए गए है। प्रखंड के कुरूचडेगा गांव के टुगरी टोला में इस बीमारी से अब तक 7 लोगों की मृत्यु भी हो चुकी है। 23 अक्तूबर को मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती और स्वास्थ्य विभाग के निदेशक प्रमुख डा. सुमंत मिश्र ने टुंगरी गांव का मुआयना किया। इससे पहले 19 अक्तूबर को निदेशक सह राज्य सर्विलेंस पदाधिकारी डा. रमेश प्रसाद के नेतृत्व में विशेषज्ञ डाक्टरों के दल ने टोले में ग्रामीणों की जांच की ।

स्थिति नियंत्रण में है : सीएस
टुंगरी से वापस आने के बाद मुख्य सचिव सजल चक्रवर्ती ने संवाददाताओं से बातचीत के क्रम में कहा कि मात्र एक टोले में एंथ्रेक्स के लक्षण पाए गए है। यह बीमारी सांस और चमड़े में कटने फटने से फैलती है।  टोले में बचाव के सभी उपाय कर दिये गए है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में हैं। भयावह स्थिति पर काबू पा लिया गया है। मरीजों को सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती करा दिया गया है।

टोले में ब्लीचिंग छिड़काव के साथ अन्य उपाय भी कर दिये गए है। साथ ही एंटीबायटिक दवाएं भी ग्रामीणों को दी जा रही हैं। यह बीमारी पशुओं के जरिये फैली है, इसलिए पशुपालन विभाग से पशुओं के टीकाकरण का निर्देश दिया गया है। साथ ही उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ से पशु चिकित्सकों की टीम भी बुलायी गयी है। यह जूनोटिक बीमारी है। मतलब जानवरों से मनुष्य में यह बीमारी फैलती है। टुंगरी टोला में एंथ्रेक्स का टूटेनियस प्रकार पाया गया है। इस बीमारी की सूचना केंद्र सरकार को दे दी गयी है।

सदर अस्पताल सिमडेगा भर्ती कराए गए मरीजों की सुची
नाम   उम्र
सुधीर महतो  50
मतियस बडिंग  24
सनिका बडिंग  30
हरमन बडिंग  55
बुधवा बडिंग  40
सबजान बडिंग  18
मुक्ता बडिंग  35
सनिका बडिंग  21
फिलीप बडिंग  28
सनिका बडिंग  23

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें