फोटो गैलरी

Hindi News झारखंड में मवेशी लदे सौ ट्रक पकड़ाए

झारखंड में मवेशी लदे सौ ट्रक पकड़ाए

जिले के गोविंदपुर बरवा हटिया से निरसा के तेतुलिया ग्राउंड के बीच शुक्रवार को गो रक्षा मिशन, बजरंग दल, विहिप, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मवेशी लदे 100 ट्रक पकड़े। ट्रकों में लदी दो हजार गायें,...

 झारखंड में मवेशी लदे सौ ट्रक पकड़ाए
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 29 Aug 2014 09:03 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के गोविंदपुर बरवा हटिया से निरसा के तेतुलिया ग्राउंड के बीच शुक्रवार को गो रक्षा मिशन, बजरंग दल, विहिप, भाजपा कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने मवेशी लदे 100 ट्रक पकड़े। ट्रकों में लदी दो हजार गायें, बैल एवं भैस को प्रशासन के सुपूर्द कर दिया।  


इस संबंध में गो रक्षा मिशन से जुड़े लोगों ने गोविंदपुर पुलिस से लिखित शिकायत की। जिसमें कहा गया है कि देश के विभिन्न राज्यों से भिन्न-भिन्न प्रकार की नस्ल की गायों को तस्करी के लिए कोलकाता भेजा जा रहा था। यह जानकारी ट्रकों के चालकों ने दी। इस दौरान बरवा हटिया में गो रक्षा मिशन के कार्यकर्ताओं और एक समुदाय के स्थानीय लोगों के बीच तीखी बहस और झड़प भी हुई। एक घंटे तक माहौल तनावपूर्ण रहा। भारी संख्या में पुलिस बल के पहुंचने और प्रबुद्ध लोगों के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ।


वहीं तेतुलिया ग्राउंड में भी एएसपी राजाराम प्रसाद एवं भाजपा समर्थकों के साथ एक गुट के लोगों की नोकझाेंक हुई। पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद स्थिति को नियंत्रित किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें