फोटो गैलरी

Hindi Newsकेंद्र मनरेगा की राशि देने में कर रहा आनाकानी

केंद्र मनरेगा की राशि देने में कर रहा आनाकानी

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। पैसे की कमी के कारण जिलों में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार से राज्य को मनरेगा मद में 1500 करोड़ रुपये चाहिए। केंद्र यह राशि...

केंद्र मनरेगा की राशि देने में कर रहा आनाकानी
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Jul 2014 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो। पैसे की कमी के कारण जिलों में मनरेगा के तहत काम करने वाले मजदूरों को भुगतान नहीं हो पा रहा है। केंद्र सरकार से राज्य को मनरेगा मद में 1500 करोड़ रुपये चाहिए। केंद्र यह राशि समय पर उपलब्ध नहीं करा रहा है।

राज्य सरकार ने केंद्र से मनरेगा की बाकी बची राशि जारी करने का आग्रह किया है। केंद्र सरकार ने मई माह तक 276 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए थे। राज्य के पास पहले से 64 करोड़ रुपये बचे थे। दोनों को मिलाकर सरकार के पास 340 करोड़ रुपये थे, जो खर्च हो चुके हैं।

इस वित्तीय वर्ष में राज्य के अंदर मजदूरी भुगतान का बजट 1605 करोड़ रुपये का है। ग्रामीण विकास विभाग की ओर से केंद्र से आग्रह किया गया है कि कम से कम 1500 करोड़ रुपये उपलब्ध करा दिये जाएं, तो राज्य में सुखाड़ की स्थिति में मजदूरों का पलायन रोका जा सकेगा।

बरसात के मौसम में दूसरे विभाग कृषि, पेयजल एवं स्वच्छता और वन एवं पर्यावरण विभाग के सहयोग से मनरेगा का काम किया जाएगा। इसलिए राशि की बेहद जरूरत है। केंद्र सरकार ने अबतक 276 करोड़ रुपये उपलब्ध कराए हैं। राशि खर्च हो गयी है। केंद्र से अविलंब राशि निर्गत करने का आग्रह किया गया है। राहुल शर्मा मनरेगा आयुक्त।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें