फोटो गैलरी

Hindi Newsसांसद जयंत ने लोकसभा में झारखंड के कई मुद्दे उठाएं

सांसद जयंत ने लोकसभा में झारखंड के कई मुद्दे उठाएं

वरीय संवाददाता हजारीबाग। सांसद यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र हजारीबाग और रामगढ़ के कई मुद्दे तो उठाए, वहीं झारखंड के कई अहम प्रश्नों पर भी संबंधित मंत्री से जवाब मांगा। अभी तक उनके...

सांसद जयंत ने लोकसभा में झारखंड के कई मुद्दे उठाएं
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 23 Jul 2014 12:52 AM
ऐप पर पढ़ें

वरीय संवाददाता हजारीबाग। सांसद यशवंत सिन्हा ने लोकसभा में अपने संसदीय क्षेत्र हजारीबाग और रामगढ़ के कई मुद्दे तो उठाए, वहीं झारखंड के कई अहम प्रश्नों पर भी संबंधित मंत्री से जवाब मांगा। अभी तक उनके द्वारा उठाए गए प्रश्नों में हजारीबाग-रामगढ़ में खराब बीएसएनएल सेवा भी शामिल हैं। उन्होंने पूछा कि क्या सूचना और प्रसारण मंत्री, यह बताने की कृपा करेंगे कि भारत संचार निगम लिमिटेड के मोबाइल सिग्नल और ब्राडबैंड नेटवर्क हजारीबाग और रामगढ़ जिलों में ठीक ढंग से काम क्यों नहीं कर रहे हैं।

क्या सरकार ने इस क्षेत्र में मोबाइल कनेक्टिविटी बढ़ाने के लिए कोइ कदम लिए हैं; यदि हां, तो उसका विवरण। सरकार किस प्रकार ग्राहकों की इस समस्या का समाधान करना प्रस्तावित करती है। कोयला मंत्री से पूछा कि वे यह बताने की कृपा करेंगे कि क्या कोल इंडिया की खनन गतिविधियों से पर्यावरण के हो रहे पतन का गहन विश्लेषण किया गया है। विशेष रूप से झारखंड के हजारीबाग और रामगढ़ जिले में। यदि हां तो इस पर्यावरण पतन को संबोधित करने के लिए क्या उपाय और गतिविधियां हैं।

कोल इंडिया इन गतिविधियों पर कितना खर्चा करना चाहती है और इन सुधार गतिविधियों की जांच, समाज के हितधारक कैसे कर सकेंगे। मानव संसाधन विकास मंत्री से पूछा है कि भारत में विश्व-स्तरीय विश्वविद्यालयों को बनाने की क्या योजना है। क्या यह विश्वविद्यालय झारखंड में स्थापित होंगे।

इन संस्थानों में उच्च-स्तरीय शिक्षक कैसे लाये जायेंगे और क्या शिक्षकों को अपने कार्य करने में पर्याप्त स्वायत्तता व अनुसंधान के लिए वित्त पोषण मिलेगा? वहीं ग्रामीण विकास मंत्री से पूछा कि क्या सरकार भूमि के स्वामित्व (मालिकाना हक) की जानकारी को कंप्यूटरीकृत करने की कोई योजना रखती है।

यदि हैं तो आप जमीन के वास्तविक हकदार को कैसे पहचानेंगे। यह जानकारी आम जनता को कैसे उपलब्ध कराई जायेगी और इस तरह की प्रणाली को शहरी क्षेत्रों में कैसे लागू किया जाएगा। हजारीबाग में इनकम टैक्स ट्रेनिंग सेंटर पर भी सवाल किया। यह कबतक काम करने लगेगा। कितने लोग ट्रेंड होंगे। क्या इससे स्थानीय स्तर पर भी लोगों को रोजगार मिल सकेगा और यह संख्या कितनी होगी। कोडरमा- रांची रेल लाइन पर रेलमंत्री से सवाल पूछा कि आखिर यह कबतक चालू होगी और कितना फंड परियोजना के लिए उपलब्ध कराया है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें