फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची में चुनाव के दौरान 4 लेयर की सुरक्षा

रांची में चुनाव के दौरान 4 लेयर की सुरक्षा

रांची। संवाददाता। रांची में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनायी गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बूथों की सुरक्षा के लिए तैयार फोर्स, गश्ती बल, जोनल सुरक्षा...

रांची में चुनाव के दौरान 4 लेयर की सुरक्षा
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 17 Apr 2014 12:27 AM
ऐप पर पढ़ें

रांची। संवाददाता। रांची में शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव कराने के लिए चार स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था बनायी गई है। एसएसपी प्रभात कुमार ने बताया कि बूथों की सुरक्षा के लिए तैयार फोर्स, गश्ती बल, जोनल सुरक्षा और फलाइंग स्क्वायड को सुरक्षा व्यवस्था में लगाय गया है। ये चारों मिलकर रांची में सुरक्षित माहौल तैयार करेंगे। एसएसपी ने बताया कि रांची में कुल 7 हजार पुलिस, पारा मिलिट्री और होमगार्ड के जवानों को लगाया गया है।

उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में 17 कंपनियां- रांची संसदीय क्षेत्र में बुंडू, राहे, तमाड़ का इलाका उग्रवाद प्रभावित है। इन इलाकों में भाकपा माओवादी और पीएलएफआइ की सक्रियता है। दोनों उग्रवादी संगठनों से निपटने के लिए इन इलाकों में बड़े पैमाने पर पारा मिलिट्री फोर्स की तैनाती हुई है। एसएसपी ने बताया कि पारा मिलिट्री की 17 कंपनियों को वहां तैनात किया गया है, ताकि सुरक्षित और शांतिपूर्ण मतदान कराया जा सके।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें