फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड: प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

झारखंड: प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे यशवंत सिन्हा गिरफ्तार

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को मंगलवार सुबह हजारीबाग में नवरात्रि के मौके पर प्रतिबंधित मार्ग से मार्च निकालने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 200 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है।...

झारखंड: प्रतिबंधित रास्ते से मार्च निकाल रहे यशवंत सिन्हा गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमTue, 04 Apr 2017 07:37 PM
ऐप पर पढ़ें

बीजेपी नेता यशवंत सिन्हा को मंगलवार सुबह हजारीबाग में नवरात्रि के मौके पर प्रतिबंधित मार्ग से मार्च निकालने के कारण गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने 200 समर्थकों को भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार दो सौ लोगों में स्थानीय विधायक मनीष जायसवाल भी शामिल हैं।  

हजारीबाग एसपी अनूप बिरथरे ने कहा कि पूर्व मंत्री ने धारा 144 का उल्लंघन किया है। गिरफ्तार यशवंत सिन्हा को कैंप जेल में लेकर गया। विधायक की गिरफ्तारी सुबह चार बजे हुई। पूर्व मंत्री की गिरफ्तारी के बाद लोगों का काफी हंगामा किया। बीजेपी नेता को हजारीबाग के महूदी में गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद उनके समर्थकों ने भारी हंगामा भी किया, जिसके जवाब में पुलिस ने आंसू गैस छोड़े।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें