फोटो गैलरी

Hindi Newsगिरिडीह में डॉक्टर के घर तीन लाख का डाका, पुलिस छानबीन में जुटी

गिरिडीह में डॉक्टर के घर तीन लाख का डाका, पुलिस छानबीन में जुटी

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह गांव में रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हथियार बंद बदमाशों ने निजी होमियोपैथिक डॉक्टर आनंद कुमार त्रिवेदी के घर धावा बोलकर तीन लाख रुपए की...

गिरिडीह में डॉक्टर के घर तीन लाख का डाका, पुलिस छानबीन में जुटी
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 30 May 2016 04:55 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के गिरिडीह जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह गांव में रविवार की रात करीब डेढ़ बजे हथियार बंद बदमाशों ने निजी होमियोपैथिक डॉक्टर आनंद कुमार त्रिवेदी के घर धावा बोलकर तीन लाख रुपए की संपत्ति लूट ली। 

जानकारी के मुताबिक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अजीडीह गांव निवासी आनंद कुमार करीब डेढ़ बजे छत पर सो रहे थे। तभी आठ से दस की संख्या में बदमाश सीढ़ी के सहारे छत पर चढ़े। बदमाशों ने आनंद को अपने कब्जे में ले लिया। इसके बाद चार बदमाशों ने घर में सो रहे अन्य सदस्यों को भी कब्जे में लिया। वहीं घर में रखे चार बक्से लेकर चलते बने। 

सोमवार की सुबह पीड़ित आनंद कुमार ने घटना की जानकारी मुफस्सिल पुलिस को दी। सूचना के बाद प्रशिक्षु आईपीएस आशुतोष शेखर, इंस्पेक्टर रामलाल राम व अनि अजय कुमार साहू ने मामले की जांच की।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें