फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटानगर स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर होगा व्हीलचेयर

टाटानगर स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर होगा व्हीलचेयर

टाटानगर स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर अब एक-एक व्हीलचेयर उपलब्ध होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक विक्रम सिंह ने ए और ए + श्रेणी के स्टेशनों के लिए यह आदेश दिया है। टाटानगर स्टेशन पर व्हीलचेयर की संख्या बढ़ने...

टाटानगर स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर होगा व्हीलचेयर
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 29 Jun 2016 01:29 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटानगर स्टेशन के हर प्लेटफॉर्म पर अब एक-एक व्हीलचेयर उपलब्ध होगा। रेलवे बोर्ड के निदेशक विक्रम सिंह ने ए और ए + श्रेणी के स्टेशनों के लिए यह आदेश दिया है। टाटानगर स्टेशन पर व्हीलचेयर की संख्या बढ़ने से यहां से रोज खुलने और गुजरने वाली 45 जोड़ी ट्रेनों के करीब सौ यात्रियों को सहूलियत होगी। स्टेशन पर अभी तीन व्हीलचेयर हैं, जिसे स्टेशन अधीक्षक कक्ष में रखा जाता है। व्हीलचेयर कम होने के कारण अभी कई बार यात्रियों के परिजन को व्हीलचेयर खाली होने का इंतजार करना पड़ता है।
 
ऑनलाइन भी होगी बुकिंग
रेलवे में जल्द ही व्हीलचेयर की ऑनलाइन बुकिंग भी हो सकेगी। इसके लिए आईआरसीटीसी की वेबसाइट में सुधार किया जा रहा है। मुंबई, दिल्ली और मुंबई में यह काम पहले से शुरू है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें