फोटो गैलरी

Hindi Newsरांची : आज से भऱे जाएंगे पॉलिटेक्निक के फॉर्म,ये है आखिरी तारीख

रांची : आज से भऱे जाएंगे पॉलिटेक्निक के फॉर्म,ये है आखिरी तारीख

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक के फॉर्म कल से भरे जाएंगे। फॉर्म 15 मार्च से 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे। एडमिट कार्ड 24 अप्रैल से...

रांची : आज से भऱे जाएंगे पॉलिटेक्निक के फॉर्म,ये है आखिरी तारीख
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 15 Mar 2017 06:36 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड संयुक्त प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा पर्षद की ओर से आयोजित पॉलिटेक्निक के फॉर्म कल से भरे जाएंगे। फॉर्म 15 मार्च से 15 अप्रैल तक भरे जाएंगे। आवेदन ऑनलाइन जमा होंगे। एडमिट कार्ड 24 अप्रैल से डाउनलोड किया जा सकेगा। वहीं परीक्षा 30 अप्रैल को होगी। सामान्य और पिछड़ी जाति के छात्रों को 650 रुपए का डीडी जमा करना होगा।

वहीं आरक्षित वर्ग के छात्रों को 325 रुपए का। प्रश्न ऑब्जेक्टिव पूछे जाएंगे। हिन्दी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में होगी। वेबसाइट पर जारी सूचना के मुताबिक आवेदन कर्ता का माध्यमिक या दसवीं में कम से कम 35 प्रतिशत अंकों के साथ पास होना जरूरी है।

छात्र http://jceceb.jharkhand.gov.in/Links/imp_notices.aspx पर जाकर क्लिक कर सकते हैं। इससे पहले यह फॉर्म एक मार्च से भरे जाने थे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें