फोटो गैलरी

Hindi Newsटाटा मोटर्स में स्थाई होने वाले 321 कर्मियों की सूची जारी

टाटा मोटर्स में स्थाई होने वाले 321 कर्मियों की सूची जारी

टाटा मोटर्स में कार्यरत 321 अस्थाई (बाई सिक्स) कर्मचारियों के स्थाईकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरीयता के अनुसार चयनित इन कर्मचारियों की सूची रविवार को जारी कर दी गई और कंपनी के लेबर ब्यूरो में...

टाटा मोटर्स में स्थाई होने वाले 321 कर्मियों की सूची जारी
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Oct 2015 08:33 PM
ऐप पर पढ़ें

टाटा मोटर्स में कार्यरत 321 अस्थाई (बाई सिक्स) कर्मचारियों के स्थाईकरण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। वरीयता के अनुसार चयनित इन कर्मचारियों की सूची रविवार को जारी कर दी गई और कंपनी के लेबर ब्यूरो में चस्पा कर दी गई है।

इसकी जानकारी मिलते ही स्थाईकरण की उम्मीद बांधे कर्मचारियों की वहां भीड़ लग गई। सूची में स्थाईकरण की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई है। 27 अक्तूबर से 10 नवंबर के बीच कार्यालय अवधि के दौरान इन कर्मचारियों के स्वास्थ्य की जांच टाटा मोटर्स अस्पताल में होगी। शनिवार और रविवार को जांच नहीं होगी। शरीरिक परीक्षण में सफल कर्मचारियों को ही स्थाई किया जाएगा। गत 16 अक्तूबर को प्रबंधन और यूनियन के बीच हुए बोनस समझौते में ही 321 के स्थाईकरण पर सहमति बनी थी।

विगत वर्षों का सर्वाधिक स्थाईकरण
हाल के वर्षों में इतनी संख्या में टाटा मोटर्स में स्थाईकरण नहीं हुआ है। 2014 में 250 कर्मचारियों का स्थाईकरण हुआ था। नई यूनियन इसे अपनी उपलब्धि बता रही है। सूत्रों के अनुसार कंपनी में अभी भी करीब पांच हजार अस्थाई कर्मचारी हैं। इनमें बाई सिक्स कर्मचारियों की संख्या ही अधिक है। टाटा मोटर्स स्किल ट्रेनी (टीएमएसटी) की संख्या करीब डेढ़ सौ ही बताई जाती है। ये मुख्य रूप से पूर्व कर्मचारियों के आश्रित हैं। पहले इनकी भर्ती टीएमएसटी में होती है और फिर इन्हें बाई सिक्स का दर्जा मिलता है।

बहुत खुशी की बात है कि टाटा मोटर्स प्रबंधन ने समझौते का पालन करते हुए 321 अस्थाई कर्मचारियों को स्थाई किया है। अप्रेंटिस, टीएमएसटी समेत सभी कर्मचारी भाइयों के घर में दिवाली जैसा माहौल है। वर्तमान समय में टाटा मोटर्स में लगभग पांच हजार अस्थाई कर्मचारी हैं। यूनियन का प्रयास अधिक से अधिक अस्थाई कर्मियों को स्थाई कराने का होगा।
- अमलेश कुमार, अध्यक्ष, टेल्को वर्कर्स यूनियन
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें