फोटो गैलरी

Hindi Newsझारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन शोक प्रकाश और एटीआर पेश करने के बाद सदन की बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद अध्यक्ष प्रो दिनेश...

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुरू
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 21 Aug 2015 02:20 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र शुक्रवार को शुरू हुआ। पहले दिन शोक प्रकाश और एटीआर पेश करने के बाद सदन की बैठक सोमवार तक के लिए स्थगित कर दी गई। सदन की कार्यवाही शुरू होने के बाद अध्यक्ष प्रो दिनेश उरांव ने पूर्व राष्ट्रपति डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम, देवघर हादसे में मारे गए लोगों और अन्य के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की। सदन ने थोड़ी देर के लिए मौन रख कर दिवंगत आत्माओं को श्रद्धांजलि अर्पित की।

इसके बाद संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय ने कृत कार्रवाई प्रतिवेदन (एटीआर) पेश किया। इसमें पिछले सत्र के दौरान उठाए गए मुद्दों पर की गई कार्रवाई का ब्योरा दिया गया है।

विपक्ष ने अध्यादेश लाने का विरोध किया
सरकार की ओर से सदन में तीन अध्यादेश रखे गए। इनमें झारखंड राज्य कृषि उपज बाजार (संशोधन अध्यादेश-1 और 3 और कृषि विवि संशोधन अध्यादेश शामिल है। विपक्ष ने अध्यादेश लाये जाने का विरोध किया। विपक्ष की ओर से कांग्रेस के आलमगीर आलम और प्रदीप यादव ने कहा कि जब विधानसभा सत्र की घोषणा हो चुकी थी, तब सरकार ने अध्यादेश लाने की जरूरत क्यों समझी।

कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में उठा विधानसभा सीटें बढ़ाने का मामला
सदन की बैठक स्थगित होने के बाद कार्य मंत्रणा की समिति की बैठक हुई। इसमें विधानसभा सीटें बढ़ाने का मामला उठाया गया। बैठक में फैसला किया गया कि वर्तमान सत्र में संसदीय कार्य मंत्री सरयू राय इससे संबंधित प्रस्ताव रखेंगे। सदन से प्रस्ताव को पास कराने के बाद इसे केंद्र सरकार के पास भेजा जाएगा। फिर एक प्रतिनिधि मंडल दिल्ली जाकर केंद्र सरकार के मंत्रियों-अधिकारियों से मिलेगा।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें