फोटो गैलरी

Hindi Newsअरविंदजी समेत चार नक्सलियों पर झारखंड में एक-एक करोड़ का इनाम

अरविंदजी समेत चार नक्सलियों पर झारखंड में एक-एक करोड़ का इनाम

गुमला में माओवादी नेता सिल्वेस्टर के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक और बड़ा फैसला किया है। उन्होंने राज्य में सक्रिय चार बड़े नक्सलियों पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर एक-एक करोड़ करने...

अरविंदजी समेत चार नक्सलियों पर झारखंड में एक-एक करोड़ का इनाम
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 26 Jul 2015 09:22 PM
ऐप पर पढ़ें

गुमला में माओवादी नेता सिल्वेस्टर के मुठभेड़ में ढेर होने के बाद मुख्यमंत्री रघुवर दास ने एक और बड़ा फैसला किया है। उन्होंने राज्य में सक्रिय चार बड़े नक्सलियों पर घोषित इनाम राशि बढ़ाकर एक-एक करोड़ करने को मंजूरी दी है। ये शीर्ष नक्सली हैं देवकुमार सिंह उर्फ अरविंदजी, मिसिर बेसरा, प्रशांत बोस और विवेक चंद्र यादव। अभी तक इन पर 25-25 लाख का इनाम था। इन पर दूसरे राज्यों में भी इनाम की बड़ी राशि घोषित है।

कौन है अरविंदजी : बिहार के औरंगाबाद जिले का निवासी अरविंदजी झारखंड पुलिस के लिए बड़ा सिरदर्द है। झारखंड में कई बड़ी नक्सली वारदात का वह सूत्रधार रहा है। लातेहार में मृत सीआरपीएफ के जवान के पेट में बम लगाने का आइडिया भी अरविंदजी का ही था।

50 वर्षीय अरविंद के पिता का नाम स्व रामनारायण सिंह है, पत्नी प्रभावती देवी शिक्षिका, पुत्र अभिषेक रंजन इंजीनियर है। एक अन्य पुत्र प्रिंस इंजीनियरिंग की पढ़ाई कर रहा है। अरविंदजी की बेटी प्रीति भी एक बड़े संस्थान की छात्रा है। अरविंद पर बिहार में पांच लाख, छत्तीसगढ़ में 40 लाख और महाराष्ट्र में भी 40 लाख का इनाम है।

मिसिर बेसरा : मिसिर बेसरा उर्फ भास्करजी की उम्र 52 वर्ष है। गिरिडीह के पीरटांड़ के निवासी भास्करजी पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 50-50 लाख का इनाम है।

प्रशांत बोस : मूलत: पश्चिम बंगाल का निवासी यह नक्सली किशनदा, निर्भयजी, किशनजी, मनीष दा के नाम से भी जाना जाता है। 61 वर्षीय किशनजी अंग्रेजी, बंगला और हिन्दी जानता है। उस पर छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र में 50-50 लाख का इनाम घोषित है।

विवेक चंद्र यादव : धनबाद के टुंडी का रहनेवाला विवेक चंद्र यादव उर्फ विकास सिंह उर्फ सीताराम मांझी है। उस पर छत्तीसगढ़ में 40 लाख और महाराष्ट्र में 40 लाख का इनाम घोषित है।

डीजीपी डीके पांडेय ने बताया इनाम की राशि एक करोड़ करने के प्रस्ताव पर सीएम ने सहमति दे दी है। इस संबंध में जल्द ही अधिसूचना जारी कर दी जाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें