फोटो गैलरी

Hindi Newsनक्सल समस्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती : एसएसपी

नक्सल समस्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती : एसएसपी

जिले के नए एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू ने गुरुवार को कहा कि नक्सल समस्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए आम लोगों को भी आगे आना होगा। सिर्फ पुलिस के बूते यह संभव नहीं है। हां! पुलिस की...

नक्सल समस्या पुलिस के लिए बड़ी चुनौती : एसएसपी
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 18 Jun 2015 06:31 PM
ऐप पर पढ़ें

जिले के नए एसएसपी अनूप टी. मैथ्यू ने गुरुवार को कहा कि नक्सल समस्या पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती है। इसके समाधान के लिए आम लोगों को भी आगे आना होगा। सिर्फ पुलिस के बूते यह संभव नहीं है। हां! पुलिस की इसमें अहम भूमिका जरूर हो सकती है।

पूर्वी सिंहभूम जिले के एसएसपी के रूप में प्रभार संभालने के बाद अनूप टी. मैथ्यू गुरुवार को पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि शहर में बढ़ते अपराध को कम करने के लिए पुलिस को मिलकर काम करना होगा। इसके लिए पुलिसिंग के तरीके को भी बदलने की जरूरत है। एसएसपी ने कहा कि वे शहर की यातायात व्यवस्था समझकर इसमें अमूलचूल परिवर्तन लाएंगे।

उन्होंने कहा कि पुलिस वालों पर किसी तरह का आरोप लगता है तो उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि वे आम लोगों के साथ तालमेल बनाकर काम करेंगे।

अच्छा काम कर रही है शहर की पुलिस: एसएसपी ने कहा कि जमशेदपुर शहर की पुलिस अच्छा काम कर रही है। इसमें और सुधार लाने का प्रयास होगा। टीम वर्क से ही पुराने और लंबित मामले का निपटारा हो सकता है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें