फोटो गैलरी

Hindi Newsजामताड़ा में एक लाख का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया

जामताड़ा में एक लाख का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया

जामताड़ा के नारायणपुर के तुमादहा गांव में एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान अंसारी की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।  प्रत्यक्षदर्शी गांववालों के अनुसार पांच बाइक पर सवार करीब दस की संख्या...

जामताड़ा में एक लाख का इनामी अपराधी फुरकान मारा गया
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 17 Jul 2016 01:57 PM
ऐप पर पढ़ें

जामताड़ा के नारायणपुर के तुमादहा गांव में एक लाख के इनामी बदमाश फुरकान अंसारी की शनिवार देर रात गोली मार कर हत्या कर दी गई।  प्रत्यक्षदर्शी गांववालों के अनुसार पांच बाइक पर सवार करीब दस की संख्या में आए अपराधियों ने फुरकान अंसारी को गोली मार दी। 

फुरकान अपने घर से सुबह 6 बजे ही निकला था और रात्रि 9:30 के आसपास वह घर लौट रहा था। तभी अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया। फुरकान शातिर अपराधी था और उस पर एक लाख का इनाम भी घोषित था। पुलिस को आशंका है कि उनके साथियों ने घटना को अंजाम दिया होगा।  
 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें