फोटो गैलरी

Hindi Newsदुमका में पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, पुलिस पर पथराव

दुमका में पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, पुलिस पर पथराव

झारखंड के दुमका में रविवार की सुबह पिकअप वैने आठ साल के बादल पंडित को कुचल दिया। बादल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव में हुआ। जानकारी के अनुसार...

दुमका में पिकअप वैन ने बच्चे को कुचला, पुलिस पर पथराव
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 01:14 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के दुमका में रविवार की सुबह पिकअप वैने आठ साल के बादल पंडित को कुचल दिया। बादल की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसा जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के महुबना गांव में हुआ।

जानकारी के अनुसार घनश्याम पंडित का बेटा बादल अपने घर के बाहर खेल रहा था। इसी दौरान रामगढ़ की तरफ से आ रहे पिकअप वैन ने उसे कुचल दिया, जिससे घटनास्थल पर ही बच्चे की मौत हो गई। हादसे के बाद भाग रहे पिकअप वैन का ग्रामीणों ने काफी दूर तक पीछा किया गया, पर चालक गाड़ी लेकर भागने में सफल हो गया। घटना के विरोध में ग्रामीणों ने रामगढ़-दुमका मुख्य मार्ग को जाम कर दिया है। सूचना पाकर पहुंची रामगढ़ पुलिस ने जाम छुड़ाने का प्रयास किया, तो ग्रामीणों आक्रोशित हो गए। उग्र ग्रामीणों ने पुलिस जीम पर पथराव शुरू कर दिया। इससे जीप का शीशा टूट गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें