फोटो गैलरी

Hindi Newsपलामू नक्सली हमलाः दो और शव हुए बरामद

पलामू नक्सली हमलाः दो और शव हुए बरामद

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कालापहाड़ इलाके में बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद गुरुवार को दो और शव बरामद किए गए। उनकी पहचान अंगेश कुमार मेहता और महेंद्र राम के रूप में की गई है। पुलिस...

पलामू नक्सली हमलाः दो और शव हुए बरामद
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 28 Jan 2016 12:37 PM
ऐप पर पढ़ें

पलामू जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र के कालापहाड़ इलाके में बुधवार को हुए नक्सली हमले के बाद गुरुवार को दो और शव बरामद किए गए। उनकी पहचान अंगेश कुमार मेहता और महेंद्र राम के रूप में की गई है।

पुलिस जांच में यह बात सामने आ रही है कि बारूदी सुरंग का विस्फोट ग्रामीणों ने किया था। नक्सलियों ने खेत में बारूदी सुरंग लगाया था और विस्फोट की जिम्मेदारी ग्रामीणों को दी थी। पुलिस को संदेह है कि हमले में ग्रामीणों ने नक्सलियों की मदद की थी। हमले में सात जवान शहीद हो गए थे।

इधर हमले में घायल छह जवानों को आधी रात के बाद हेलीकाप्टर से रांची लाया गया और सभी को मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां एक की हालत गंभीर बताई जाती है।

डीजीपी डीके पांडेय और एडीजीपी अभियान एसएन प्रधान आज मौके का मुआयना करने मेदिनीनगर जाएंगे। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें