राउरकेला में गड्ढे औरकुएं में गिरने से दो हाथियों की मौत
गड्ढे और कुएं में गिरने से राउरकेला वन रेंज में बुधवार रात एक तीन माह के बच्चे समेत दो हाथियों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों हाथियों का शव वन विभाग ने बरामद कर दफना दिया। राउरकेला वन रेंज के...
गड्ढे और कुएं में गिरने से राउरकेला वन रेंज में बुधवार रात एक तीन माह के बच्चे समेत दो हाथियों की मौत हो गई। गुरुवार सुबह दोनों हाथियों का शव वन विभाग ने बरामद कर दफना दिया।
राउरकेला वन रेंज के सोनापोस पर्वत के पास गुरुवार को विभाग ने एक हाथी का शव बरामद किया। मृत हाथी का मुंह गड्ढे में था। वन विभाग के अधिकारी ने आशंका जताई कि ऊंचाई से मुंह के बल गिरने कारण हाथी की मौत हुई है। वहीं, हाथी के तीन माह के बच्चे का शव रिउ गांव के पास एक कुएं से बरामद किया गया। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार रात में हाथियों का झुंड वहां से गुजर रहा होगा और नन्हे हाथी की कुएं में गिरकर मौत हो गई। वन विभाग ने दोनों शवों को दफना दिया है।