ट्रेन से कटकर युवक की मौत, तीन हिस्सों में बंटा शरीर
झारखंड के चंद्रपुरा और दुग्दा रेलखंड के बीच गुरुवार की सुबह चंद्रपुरा रेल पुलिस ने एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था मे बरामद किया है। युवक का शरीर कटकर तीन हिस्सों में बंट चुका है। मृतक राजेंद्र महतो...
झारखंड के चंद्रपुरा और दुग्दा रेलखंड के बीच गुरुवार की सुबह चंद्रपुरा रेल पुलिस ने एक युवक का शव क्षत-विक्षत अवस्था मे बरामद किया है। युवक का शरीर कटकर तीन हिस्सों में बंट चुका है। मृतक राजेंद्र महतो धनबाद के बाघमारा मधुवन बीसीसीएल क्षेत्र का रहनेवाला था। घटना बुधवार रात की बताई जा रही है।
रांची में पढ़ाई करता था युवक
जानकारी के अनुसार, दिलीप महतो का पुत्र राजेंद्र महतो रांची आईटीआई से अप्रेंटिसशिप कर रहा था। चंद्रपुरा रेल पुलिस शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल में जुटी है। मृतक के शव के पास से मोबाइल और सिम अलग-अलग जगह से बरामद हुए हैं। वहीं उसके जूते भी खुले हैं। दुर्घटना में उसके पैर तथा धड़ ट्रेन से कटकर अलग हो चुके हैं। संभावना जताई जा रही है कि युवक डीसी ट्रेन से रांची से अपने घर जा रहा होगा। इसी क्रम में ट्रेन से गिरने के कारण यह हादसा हुआ।