फोटो गैलरी

Hindi Newsबच्चों को लिए जमशेदपुर के निक्को पार्क को दिया जा रहा नया रूप

बच्चों को लिए जमशेदपुर के निक्को पार्क को दिया जा रहा नया रूप

बच्चों को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के निक्को जुबली पार्क को नया रूप दिया जा रहा है। यह पार्क आने वाले दिनों में बच्चों के लिए ज्यादा रोमांचक और फन जोन बन जाएगा। यह जानकारी निक्को जुबली पार्क की...

बच्चों को लिए जमशेदपुर के निक्को पार्क को दिया जा रहा नया रूप
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 19 Oct 2016 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

बच्चों को ध्यान में रखते हुए जमशेदपुर के निक्को जुबली पार्क को नया रूप दिया जा रहा है। यह पार्क आने वाले दिनों में बच्चों के लिए ज्यादा रोमांचक और फन जोन बन जाएगा। यह जानकारी निक्को जुबली पार्क की प्रबंधक रुंकी वर्मा ने दी।

 उन्होंने बताया कि पार्क को एक नए थीम पर और बेहतर किया जा रहा है। साथ ही दो नए राइड भी बच्चों के लिए खोले जा रहे हैं, जो सबको काफी लुभाएगा। इसमें एक बार में 6-8 बच्चे राइड का मजा ले सकेंगे। नए राइड का नाम मिरर इमेज है। यह झारखंड में एक मात्र राइड होगा, जो जमशेदपुर में होगा। मिरर इमेज एक ऐसा रोमांचकारी राइड है, जिसमें अंदर जाने के बाद बच्चे अपने चारों और केवल मिरर देखेंगे और उसमें खो जाएंगे। बच्चों को उससे निकलने का रास्ता खोजना होगा। इसके अलवा एक नया राइड बंघी जंपिंग कुछ दिन पहले ही खोला गया।

अभी लगे हैं 12 झुले : पार्क में अभी बच्चों के लिए पैडल बोट, मून रैकर, पैरेट शिप, ट्विस्ट एंड टर्न, साइकिलिंग कार, वाटर पोस्टर, बुल राइड, बोरटिक्स राइड, बंघी जंपिंग, मिनी टॉय ट्रेन, कैटर पिलर, मैरी गो राउंड और जीप राइड जैसे मनोरंजक साधन उपलब्ध हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें