फोटो गैलरी

Hindi Newsहर हर हर महादेव शिवशंकर, आदि देव परमेश्वर...

हर हर हर महादेव शिवशंकर, आदि देव परमेश्वर...

महाशिवरात्रि का पर्व जमशेदपुर में आस्था और उल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मंदिरों में भगवान शिव की कृपा के लिए...

हर हर हर महादेव शिवशंकर, आदि देव परमेश्वर...
लाइव हिन्दुस्तान टीमFri, 24 Feb 2017 06:24 PM
ऐप पर पढ़ें

महाशिवरात्रि का पर्व जमशेदपुर में आस्था और उल्लास के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर सुबह से शाम तक मंदिरों में भक्तों की कतार लगी रही। बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक मंदिरों में भगवान शिव की कृपा के लिए पहुंचते रहे।

महाशिवरात्रि पर शुक्रवार को शिव भक्तों का उत्साह और जुनून देखते ही बन रहा था। ब्रह्ममुहूर्त से ही शिव भक्त व्रत, पूजा, जलाभिषेक और रुद्राभिषेक में व्यस्त रहे। हर तरफ भगवान भोलेशंकर के भजन गूंजते रहे। इस अवसर पर शहर का पूरा माहौल शिवमय हो गया था।

सहारा सिटी में रुद्राभिषेक

सहारा सिटी मानगो में कॉलोनी एवं आसपास के श्रद्धालुओं ने सुबह से ही सृष्टि के जन कल्याण के लिए हलाहल विष पीनेवाले महादेव को जल और बेलपत्र चढ़ाकर पूरा-अर्चना की। सोसाइटी की ओर से मंदिर की सजावट और रुद्राभिषेक की तैयारी की गई थी। पूजा में कॉलोनी के अध्यक्ष पीके सिन्हा, कोषाध्यक्ष आरके सिन्हा और एसके तिवारी संयुक्त रूप से सपत्नीक यजमान थे। कॉलोनी में सर्वधर्म के लोक कल्याण एवं हर मनोरथ की पूर्ति की कामना की गई।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें