जमशेदपुरः सड़क दुर्घटना में मामा-भांजे की मौत
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के तिलई में रविवार को सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे। जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर के अमित सिंह शनिवार शाम को अपनी ससुराल...
सरायकेला-खरसावां जिले के राजनगर के तिलई में रविवार को सड़क दुघर्टना में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों रिश्ते में मामा-भांजा थे। जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर के अमित सिंह शनिवार शाम को अपनी ससुराल पश्चिमी सिंहभूम जिले के चाईबासा गए थे। यहां से भांजे राहुल सिंह के साथ नोवामुंडी में मुर्गा महादेव मंदिर जाने के लिए देर रात दोनों स्वीफ्ट कार से निकल गए।
रास्ते में राजनगर के तिलई गांव में उनकी कार पेड़ से टकराकर पलट गई। मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। अमित सिंह जयमंगल इस्पात कंपनी में पर्चेज मैनेजर थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। बड़ी मुश्किल से दोनों शवों को कार से बाहर निकाला गया।