फोटो गैलरी

Hindi Newsइंदिरा गांधी जीवित होतीं तो मैं कांग्रेस में होता : शत्रुघ्न  सिन्हा 

इंदिरा गांधी जीवित होतीं तो मैं कांग्रेस में होता : शत्रुघ्न  सिन्हा 

फिल्म अभिनेता और भाजपा के सांसद शत्रुघ्न   सिन्हा ने जमशेदपुर में बुधवार को खुलासा किया कि वे इंदिरा गांधी के चुम्बकीय व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित थे। यदि इंदिरा गांधी जीवित होतीं तो शायद वे...

इंदिरा गांधी जीवित होतीं तो मैं कांग्रेस में होता : शत्रुघ्न  सिन्हा 
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 05 Oct 2016 11:12 PM
ऐप पर पढ़ें

फिल्म अभिनेता और भाजपा के सांसद शत्रुघ्न   सिन्हा ने जमशेदपुर में बुधवार को खुलासा किया कि वे इंदिरा गांधी के चुम्बकीय व्यक्तित्व से बेहद प्रभावित थे। यदि इंदिरा गांधी जीवित होतीं तो शायद वे कांग्रेस में होते। उन्होंने कहा कि वे नानाजी देशमुख, कैलाशपति मिश्र जैसे नेताओं के कारण भाजपा में शामिल हुए। 

भारतीय सेना की कार्रवाई को सही : अपनी किताब ‘नथिंग बट खामोश’ के विमोचन के लिए पहुंचे भाजपा नेता ने सर्जिकल स्ट्राइक और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ की। इस विषय पर उन्होंने सरकार और सेना का पक्ष लिया तथा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर में भारतीय सेना की कार्रवाई को सही करार दिया। उन्होंने कहा कि वे देश, देश की भावना और डैसिंग हीरो नरेन्द्र मोदी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि हालांकि उनका पहला राजनीतिक कार्यक्रम भारत बचाओ आंदोलन से जुड़ना था, जिसका संचालन सुबोधकांत सहाय कर रहे थे। 

देश पहले, बाकी बातें बाद में : सिन्हा ने पाकिस्तानी कलाकारों के बॉलीवुड फिल्मों में काम करने और बदली स्थिति में भारत छोड़ने को लेकर फिल्म जगत में चल रही चर्चाओं पर सीधे-सीधे तो कुछ नहीं बोला, मगर इतना कहा कि देश पहले, बाकी बातें बाद में। उन्होंने सलमान खान के बारे में सीधे तो नहीं बोला मगर कहा कि सभी को बात करने का तरीका नहीं आता। इसलिए फिसल जाते हैं।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें