फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर में अप्रैल में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा

जमशेदपुर में अप्रैल में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा

जमशेदपुर में सोमवार को अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे...

जमशेदपुर में अप्रैल में गर्मी का पांच साल का रिकॉर्ड टूटा
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 11 Apr 2016 10:59 PM
ऐप पर पढ़ें

जमशेदपुर में सोमवार को अप्रैल महीने में सर्वाधिक तापमान का पिछले पांच साल का रिकॉर्ड टूट गया। 43.8 डिग्री सेल्सियस के साथ सोमवार सबसे गर्म दिन रहा। यह सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। इससे पहले 18 अप्रैल 2011 को सर्वाधिक तापमान 41.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
 
दिनभर चले लू के थपेड़े
फिलहाल शहर में गर्मी का आलम यह है कि सुबह से ही सूरज की तपिश सताने लग जा रही है। सोमवार को सुबह साढ़े पांच बजे ही तापमान 28 डिग्री सेल्सियस था। सुबह दस बजे तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। सुबह 11 बजे 41 डिग्री और दोपहर डेढ़ बजे 43 डिग्री सेल्सियस का आंकड़ा तापमान ने पार कर लिया।

आर्द्रता अधिकतम 59 और न्यूनतम 13 प्रतिशत के अंतर से उमस भरी गर्मी का अहसास हुआ। दोपहर में चल रही गर्म लहरों ने लोगों को घरों में दुबके रहने के लिए मजबूर कर दिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें