फोटो गैलरी

Hindi Newsजामताड़ा में जवान ने साथी पर चलाई गोली

जामताड़ा में जवान ने साथी पर चलाई गोली

झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे समाहरणालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान बंधन उरांव ने नशे की हालत में रायफल से साथी जवान सह चालक जुबैर पर फायरिंग कर दी। हवा में गोली चलने से...

जामताड़ा में जवान ने साथी पर चलाई गोली
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 05 May 2016 07:13 PM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड के जामताड़ा में गुरुवार दोपहर करीब ढाई बजे समाहरणालय परिसर में ड्यूटी पर तैनात पुलिस जवान बंधन उरांव ने नशे की हालत में रायफल से साथी जवान सह चालक जुबैर पर फायरिंग कर दी। हवा में गोली चलने से पुलिस जवान जुबैद बाल-बाल बच गया।  

बंधन उरांव व जुबैद दोनों ही ट्रेजरी गार्ड के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। बंधन नशे में था। किसी बात को लेकर बंधन व जुबैर के बीच कहासुनी हो गई। इससे गुस्‍साए बंधन ने जुबैद पर गोली चला दी। गोली की आवाज सुन मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा व सार्जेंट मेजर आनंदराज खलखो मौके पर पहुंचे।

जहां आरोपी पुलिस जवान के हाथ से इंसास रायफल को जब्त कर लिया। रायफल के साथ ही दो जिंदा कारतूस भी जब्त किया गया है। गोली चलने से समाहरणालय परिसर में अफरातफरी मच गई थी।  मुख्यालय डीएसपी जयदीप लकड़ा ने बताया कि आरोपी नशे में था, उसके विरुद्घ विभागीय कार्रवाई होगी। 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें