फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत बिगड़ी, बीजीएच में भर्ती

धनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत बिगड़ी, बीजीएच में भर्ती

धनबाद के सांसद पीएन सिंह का स्वास्थ्य रविवार को बोकारो में अचानक खराब हो गया। आनन-फानन में उन्हें बोकरो जनरल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रही है। वैसे...

धनबाद के सांसद पीएन सिंह की तबीयत बिगड़ी, बीजीएच में भर्ती
लाइव हिन्दुस्तान टीमMon, 19 Sep 2016 12:19 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद के सांसद पीएन सिंह का स्वास्थ्य रविवार को बोकारो में अचानक खराब हो गया। आनन-फानन में उन्हें बोकरो जनरल हॉस्पिटल के आईसीयू में भर्ती कराया गया। फिलहाल उनकी तबीयत ठीक बतायी जा रही है। वैसे अस्पताल से उन्हें छुट्टी नहीं दी गयी है।

सांसद के प्रतिनिधि सह जिला भाजपा के उपाध्यक्ष नीतिन भट्ट ने कहा कि चिकित्सकों ने उन्हें आव्जर्वेशन के लिए रखा है एवं आराम करने की सलाह दी है। सांसद बिल्कुल ठीक हैं। अस्पताल देखने वालों से बातचीत भी कर रहे हैं। रविवार को धनबाद के बलियापुर में एक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद बोकारो पहुंचे। बोकारो में भी स्कूल सहित कई और कार्यक्रम था। अचानक पेट में दर्द हुआ। कुछ देर टालते रहे। खाना खाकर कुछ देर आराम की लेकिन दर्द होता रहा। इसके बाद डॉक्टर से संपर्क किया गया तो भर्ती होने की सलाह दी। इसीजी किया गया जो सामान्य है। कुछ और जांच की गयी है।

इधर सांसद के बीमार होने की खबर सुनने के बाद काफी लोग देखने अस्पताल पहुंचे। धनबाद से भी कई भाजपाई सांसद को देखने बोकरो पहुंचे।

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें