फोटो गैलरी

Hindi Newsहजारीबाग: तीन लाख का इनामी उग्रवादी उदय गंझू गिरफ्तार

हजारीबाग: तीन लाख का इनामी उग्रवादी उदय गंझू गिरफ्तार

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र से हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली तीन लाख का इनामी उग्रवादी उदय गंझू को गिरफ्तार किया है। उदय गंझू की गिरफ्तारी...

हजारीबाग: तीन लाख का इनामी उग्रवादी उदय गंझू गिरफ्तार
लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 07 Jan 2016 06:38 PM
ऐप पर पढ़ें

हजारीबाग जिले के केरेडारी थाना क्षेत्र से हजारीबाग पुलिस ने गुरुवार की अहले सुबह भाकपा माओवादी संगठन के हार्डकोर नक्सली तीन लाख का इनामी उग्रवादी उदय गंझू को गिरफ्तार किया है। उदय गंझू की गिरफ्तारी केरेडारी के निरी जंगल से हुई है।

गिरफ्तार नक्सली को पुलिस हजारीबाग लेकर आई है और उसे कहीं गुप्त ठिकाने पर रखकर उससे गहन पूछताछ की जा रही है। सूत्रों की माने तो उदय गंझू बुजुर्ग हो गया है और वह निरी जंगल में ही रह रहा था। एसपी अखिलेश कुमार झा के निर्देश पर जिले में नक्सलियों के विरुद्ध छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में सीआरपीएफ, जैप और जिला बल के जवान शामिल है। समाचार लिखे जाने के समय तक इस मामले की अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें