फोटो गैलरी

Hindi Newsनीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

  ...

लाइव हिन्दुस्तान टीमThu, 23 Mar 2017 10:41 AM

 

नीरज सिंह हत्याकांड को लेकर झारखंड में सनसनी फैली हुई है। जहां एक ओर नीरज के घर पर मातम का माहौल है वैसे ही शहर भी तनाव में है। आज झारखंड में बंद का ऐलान किया गया है। कांग्रेसियों ने बंद बुलाया है, उनके समर्थन में विपक्षी दल भी उतर आया है। धनबाद बंद का झरिया में भी असर दिख रहा है। झारखंड में सभी दुकानें और बसें बंद है। हत्या के विरोध में धनबाद बंद का असर सुबह से नजर आने लगा है। सेमेस्टर परीक्षाएं रद्द हो गईं हैं। बंद के समर्थक सड़कों पर उतर आएं हैं।

क्या है मामला 

पूर्व डिप्टी मेयर नीरज सिंह की हत्या के बाद धनबाद में तनाव है। बुधवार को शहर पुलिस छावनी में तब्दील रहा। शव यात्र के दौरान समर्थकों की नारेबाजी के कारण धनबाद से झरिया तक माहौल में तनाव दिखा। नीरज सिंह का पार्थिव शरीर बुधवार को पंचतत्व में विलीन हो गया। झरिया के मोहलबनी घाट पर नीरज सिंह के अनुज अभिषेक सिंह उर्फ गुड्डू सिंह ने मुखाग्नि दी। इधर, देर रात हत्याकांड की एफआईआर दर्ज की गई।

इसमें झरिया के विधायक संजीव सिंह और उनके भाईयों को नामजद बनाया गया है। इससे पूर्व नीरज की अंत्येष्टि के दौरान चाचा व पूर्व मंत्री बच्च सिंह, डिप्टी मेयर और एकलव्य सिंह सहित परिवार के सदस्य फफक पड़े। शव यात्र में नीरज के हजारों समर्थक शामिल हुए।

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी1 / 3

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

धनबाद से लेकर झरिया तक पूरे इलाके की सुरक्षा अर्धसैनिकों बलों के जिम्मे सौंप दी गई थी। शवयात्र के दौरान नीरज के समर्थक बेहद गुस्से में दिखे। उन्होंने हत्या का बदला लेने का ऐलान किया। मंगलवार की शाम सात बजे स्टील गेट कुंती निवास के पास नीरज सिंह और उनकी तीन समर्थकों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। 

नीरज सिंह सहित चार लोगों की हुई हत्या से आक्रोशित कांग्रेस और विपक्षी पार्टियों ने गुरुवार को धनबाद में बंद का आह्वान किया है। धनबाद बंद का जेएमएम, मासस, सीपीआइ, आप सहित अन्य दलों ने समर्थन दिया है। जिला कांग्रेस की ओर से कहा गया है कि परीक्षाओं और आवश्यक सेवाओं को बंद से मुक्त रखा जाएगा। बंद के मद्देनजर प्रशासन ने शहर में गश्त बढ़ा दी है। मजिस्ट्रेटों की प्रतिनियुक्ति की गई है।

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी2 / 3

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी3 / 3

नीरज हत्याकांड: धनबाद बंद का दिखा असर, सड़क पर उतरे कांग्रेसी