फोटो गैलरी

Hindi Newsबोकारो में 200 डॉक्टर हड़ताल पर रहे, मरीज भटके

बोकारो में 200 डॉक्टर हड़ताल पर रहे, मरीज भटके

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को बोकारो में तीसरे व अंतिम दिन जिले की सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा ठप रही। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चालू रही। कुल मिलाकर 200...

बोकारो में 200 डॉक्टर हड़ताल पर रहे, मरीज भटके
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 01 Oct 2016 07:58 AM
ऐप पर पढ़ें

झारखंड स्टेट हेल्थ सर्विस एसोसिएशन के बैनर तले शुक्रवार को बोकारो में तीसरे व अंतिम दिन जिले की सरकारी और गैर सरकारी स्वास्थ्य और चिकित्सा सेवा ठप रही। सिर्फ इमरजेंसी सेवा ही चालू रही। कुल मिलाकर 200 डॉक्टर हड़ताल रहे।

तीन दिन तक हड़ताल के चलते मरीज परेशान होकर भटके। शुक्रवार को सभी पीएचसी, सीएचसी के अलावा चास, सिटी सेंटर सेक्टर चार, को-ऑपरेटिव कालोनी, बारी को-ऑपरेटिव समेत कई स्थानों पर निजी अस्पतालों में ताले लटके थे। हर जगह सुबह नौ बजे से देर शाम तक सन्नाटा रहा। सदर अस्पताल पहुंचे कई मरीजों को बिना इलाज लौटना पड़ा। इमरजेंसी सेवा के लिए ओपीडी में सिर्फ एक डॉक्टर को तैनात किया गया था।

बालीडीह से सदर अस्पताल पहुंचे महेश ने बताया कि इतनी दूर से आए मगर अस्पताल में ताला लटका मिला। डॉक्टर हैं, लेकिन मरीजों को नहीं देखा। चंदनकियारी की गायत्री देवी ने कहा कि उन्हें अपने बच्चे को डॉक्टर को दिखाना था, लेकिन यहां तो अस्पताल ही बंद हैं। प्राइवेट अस्पताल में भी नहीं देखा गया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें