फोटो गैलरी

Hindi Newsधनबाद में काले बादलों ने डाला डेरा, झमाझम बारिश

धनबाद में काले बादलों ने डाला डेरा, झमाझम बारिश

धनबाद में रविवार सुबह से काले बादलों का डेरा है। दोपहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से किसान भी खुश हैं। ओडिशा में बन रहे लो प्रेशर के कारण अगले तीन-चार दिनों तक बारिश...

धनबाद में काले बादलों ने डाला डेरा, झमाझम बारिश
लाइव हिन्दुस्तान टीमSun, 25 Sep 2016 01:47 PM
ऐप पर पढ़ें

धनबाद में रविवार सुबह से काले बादलों का डेरा है। दोपहर में करीब एक घंटे तक झमाझम बारिश से मौसम सुहाना हो गया। बारिश से किसान भी खुश हैं। ओडिशा में बन रहे लो प्रेशर के कारण अगले तीन-चार दिनों तक बारिश का पूर्वानुमान है।

मॉनसून का असर दुर्गापूजा में भी देखने को मिल सकता है। पूजा के दौरान बारिश होने की संभावना बनी हुई है। हस्ता व काना नक्षत्र होने पर बारिश के आसार होते है। ज्योतिषाचार्य कुमार अमित ने बताया कि दुर्गापूजा के कलश स्थापना से लेकर दसवीं तक हस्ता नक्षत्र में सूर्य होगा। इसका स्वामी चंद्रमा होने के कारण बारिश होने के आसार बनते हैं।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक इस बार मां दुर्गा का आगमन घोड़े पर होगा। इसका असर मौसम पर दिखेगा। घोड़े पर आने से बारिश की संभावना नहीं होती है, लेकिन नक्षत्र बारिश की ओर इशारा कर रहे हैं। बूंदाबांदी के बीच त्योहार सम्पन्न होने के आसार हैं। अमित के अनुसार नक्षत्रों का धार्मिक महत्व स्वास्थ्य से लेकर कई अहम जानकारी देता है। पूजा के दौरान मौसम अच्छा रहने पर माता की उपासना करने वालों के लिए लाभदायक होगा। बादलों का आना-जाना लगा रहेगा।

ओडिशा के दक्षिण में बने लो-प्रेशर का असर 30 सितंबर तक रह सकता है। हिमालय से गुजरने वाले बाद जिले में मजबूत होने पर बारिश होगी। लो-प्रेशर खत्म होने के बाद बारिश की संभावना बनती है। मॉनसून विशेषज्ञ डॉ. एसपी यादव ने बताया कि लो-प्रेशर की ओर लगातार बादल गुजर रहे है। इन्हीं  बादलों के  मजबूत होने पर बारिश हो सकती है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें