फोटो गैलरी

Hindi Newsजमशेदपुर में खुला एसीबी का थाना, कोई घूस मांगे तो यहां करें फोन

जमशेदपुर में खुला एसीबी का थाना, कोई घूस मांगे तो यहां करें फोन

कोल्हान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का मुख्यालय जमशेदपुर के सोनारी के पुराना थाने में खुल गया है। कहीं कोई घूस मांगे या फिर भ्रष्टाचार में लिप्त लगे तो इसकी सूचना एसीबी के नंबरों पर फोन कर...

जमशेदपुर में खुला एसीबी का थाना, कोई घूस मांगे तो यहां करें फोन
लाइव हिन्दुस्तान टीमWed, 24 Aug 2016 09:20 PM
ऐप पर पढ़ें

कोल्हान में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) का मुख्यालय जमशेदपुर के सोनारी के पुराना थाने में खुल गया है। कहीं कोई घूस मांगे या फिर भ्रष्टाचार में लिप्त लगे तो इसकी सूचना एसीबी के नंबरों पर फोन कर दे सकते हैं। 

ब्यूरो के एसपी अलोक कुमार ने बुधवार को मुख्यालय का उद्घाटन करने के बाद बताया कि कोल्हान के एसीबी थाना प्रभारी डीएसपी अमर पांडेय होंगे। अमर पांडेय पहले जमशेदपुर मुख्यालय में डीएसपी थे। उनके साथ पांच इंस्पेक्टर और सिपाहियों की टीम होगी। ब्यूरो ने इसके लिए कुछ नंबर जारी किए हैं जिसपर आम जनता सूचना दे सकती है।

चाईबासा जेल भेजा जाएगा : यह टीम राज्य सरकार से जुड़े विभागों में भ्रष्टाचार और आय से अधिक संपत्ति रखने वालों पर नजर रखेगी। इस थाने से पूर्वी सिंहभूम, सरायकेला-खरसावां और पश्चिमी सिंहभूम जिले में कार्रवाई होगी। गिरफ्तारी के बाद पहले सोनारी स्थित थाना लाया जाएगा उसके बाद आरोपी को चाईबासा कोर्ट में पेश कर चाईबासा जेल भेजा जाएगा।

 

इन नंबरों पर दें सूचना

पीआरके नायडू, एडीजी - 9431172045

मुरारी लाल मीना, आईजी - 9431138600

आलोक कुमार, एसपी - 9431106962

अमर कुमार पांडेय, डीएसपी सह थाना प्रभारी - 7783036852

सकलदेव राम, इंसपेक्टर-  9431156201

जीतेन्द्र दुबे, इंसपेक्टर-   9934558824

सुनील चौधरी, इंसपेक्टर-  9470159700  

 

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें