फोटो गैलरी

Hindi Newsसंदिग्धों की जांच को एडीजी पहुंचे कुसम विहार

संदिग्धों की जांच को एडीजी पहुंचे कुसम विहार

अचानक गायब चार लड़कों की तलाश में सीआइडी एडीजी अजय सिंह शुक्रवार की देर रात कुसुम विहार पहुंचे। नीरज सिंह की हत्या के बाद से ही चारों लड़कों का अता-पता नहीं है। सभी सीएफआरआइ डिगवाडीह के पूर्व निदेशक...

संदिग्धों की जांच को एडीजी पहुंचे कुसम विहार
लाइव हिन्दुस्तान टीमSat, 25 Mar 2017 07:15 PM
ऐप पर पढ़ें

अचानक गायब चार लड़कों की तलाश में सीआइडी एडीजी अजय सिंह शुक्रवार की देर रात कुसुम विहार पहुंचे। नीरज सिंह की हत्या के बाद से ही चारों लड़कों का अता-पता नहीं है। सभी सीएफआरआइ डिगवाडीह के पूर्व निदेशक आरए राय के घर पर एक महीने से किराए पर रह रहे थे।

आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने शुक्रवार के अंक में लड़कों के लापता होने की खबर प्रमुखता से प्रकाशित की थी। खबर छपने के बाद शुक्रवार सुबह से ही पुलिस रेस थी। पूर्व निदेशक, उनकी पत्नी और बेटे को पुलिस लेकर एसएसपी मनोज रतन चोथे के आवास पहुंची। यहां शाम तक उनसे किराएदारों के बारे में जानकारी ली गई। पूछताछ के बाद शाम 4.30 बजे निरसा इंस्पेक्टर परमेश्वर प्रसाद सिंफर के पूर्व डायरेक्टर, उनकी पत्नी और उनके बेटे को लेकर वापस कुसुम विहार पहुंचे।

मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा गया ताला

रात 10 बजे मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में घर का ताला तोड़ा गया। कमरे के अंदर से पुलिस ने कागजात, गद्दा, एक बैग और कुछ अन्य सामान जब्त किया। मजिस्ट्रेट के पहुंचने के बाद एडीजी, डीआइजी साकेत सिंह, एसएसपी व सीआइडी एसपी भी पहुंचे और कमरे की तलाशी ली। एफएसएल टीम ने कमरे से लड़कों का फिंगर प्रिंट लिया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें